वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान की विधि प्रकोष्ठ की नगर संयोजक वंदना निर्भय एडवोकेट हुई रेलवे अधिवक्ता नियुक्त
हाथरस जनपद के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है कि वंदना निर्भय, एडवोकेट, हाथरस को उत्तर पूर्वी रेलवे, गोरखपुर के महाप्रबंधक (विधि) कार्यालय द्वारा माननीय जिला एवं अधीनस्थ न्यायालय, हाथरस में रेलवे की ओर से वादों की पैरवी हेतु रेलवे अधिवक्ता नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति उनके विधि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं दक्षता का सम्मान है। इस उपलब्धि पर अधिवक्ता समुदाय एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी

स्वागत समारोह में संस्था के संस्थापक एडवोकेट दीपक शर्मा, अर्चना शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नैना शर्मा, मनीष चांदगोटिया, राहुल गर्ग, एडवोकेट मनीष कौशिक, एडवोकेट मयंक कौशिक आदि मौजूद रहे l
आशीष सेंगर
aashishsengar@gmail.com

