भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हाथरस ने चलाया एनीमिया मुक्त भारत अभियान
हाथरस। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, हाथरस द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 को राम चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, चावड़ गेट, हाथरस में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय की 12 वर्ष से अधिक आयु की 471 बालिकाओं की एनीमिया जांच कराई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच को प्रोत्साहित करना रहा। जांच के साथ बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा आयरन एवं विटामिन-डी की गोलियों का वितरण भी किया गया।
शिविर के दौरान CMO कार्यालय, हाथरस के निरीक्षण अधिकारी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त विद्यालय परिवार ने शिविर के सफल आयोजन में भरपूर सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में प्रांतीय पदाधिकारियों के रूप में श्री विजय कृष्ण गर्ग जी, श्री अनिल वार्ष्णेय जी (तेल वाले), श्री राकेश वार्ष्णेय जी (धागे वाले), श्री मनोज अग्रवाल जी (राया वाले) एवं श्री हरीश वार्ष्णेय जी, उपस्थित रहे।

महिला शक्ति की ओर से महिला सहभागिता श्रीमती सीमा वार्ष्णेय जी के साथ सक्रिय महिला सदस्यों श्रीमती खुशबू जैन जी, श्रीमती रुचि माहेश्वरी जी, श्रीमती उषा जैन जी, श्रीमती हिना अग्रवाल जी, श्रीमती मेघा राठी जी, श्रीमती सुरभि गोयल जी, श्रीमती रश्मि वार्ष्णेय जी एवं श्रीमती सोनम वार्ष्णेय जी ने सक्रिय सहभागिता की।
शिविर को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष श्री कमलेश जैन जी, सचिव श्री अंकुल जैन जी, कोषाध्यक्ष श्री अंकित वार्ष्णेय जी एवं संस्कार प्रमुख श्री प्रवीण वर्मा जी का विशेष योगदान रहा।
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हाथरस द्वारा किए गए इस सेवा कार्य के माध्यम से 471 बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें एनीमिया के प्रति जागरूक किया गया। शाखा ने “स्वस्थ नारी – सशक्त समाज – सशक्त भारत” के संकल्प के साथ एनीमिया मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

