Breaking News
विद्युत अधिभार के खिलाफ व्यापार मंडल का ज्ञापन,जनहित में शीघ्र वापिस लेने की मांग

हाथरस। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ,उतर प्रदेश के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल जी के आव्हान पर हाथरस जनपद में वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिए ज्ञापन में
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद द्वारा बिजली बिलों पर10% ईंधन अधिभार जून माह से लगाई जाने की घोषणा की गई है इससे व्यापार जगत आक्रोशित हे , हमारी मांग हे कि ईंधन अधिभार लगाने से पूर्व पूर्व नियामक आयोग से अनुमति नहीं ली गई है ,
बिजली के औद्योगिक व घरेलू बिलों में पूर्व में ही फिक्स चार्ज लगाए जा रहे है ,वाणिज्य ( एल एम वी -2) बिलों में फिक्स चार्ज व मिनिमम चार्ज दोनों लगाए जाते हैं, घरेलू, वाणिज्य व औद्योगिक बिलों में 7.5% इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी जोड़ी जा रही है,नियामक आयोग के द्वारा प्रत्येक वर्ष बिजली के उत्पादन व खर्चों की समीक्षा कर आम पब्लिक से सुनवाई करने के बाद बिजली की दरों का पुनः निर्धारण किया जाता है इसलिए बीच सेशन में अनावश्यक रूप से बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने का कोई औचित्य नहीं है ,अचानक की गई बढ़ोतरी से एक गलत परंपरा की शुरुआत होगी तथा इसके प्रभाव से बढ़ाने वाली महंगाई से आम जनता प्रभावित होगी
,अचानक कि गई बढ़ोतरी से उत्तर प्रदेश का उद्योग व व्यापार प्रभावित होगा हमारे यंहा के व्यापार लागत बढ़ने से नष्ट हो जाएगा

अतः आपसे अनुरोध है कि अनावश्यक रूप से ईंधन अधिभार के नाम पर बिजली के बिलों में की जा रही 10% की बढ़ोतरी को समाप्त करने के आदेश पारित करे। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल , राय वाले, जिला चेयरमैन कपिल अग्रवाल ,युवा महामंत्री पश्चिम संभाग संजीव अग्रवाल,उद्योग मंच अध्यक्ष श्री नाननुमल गुप्ता,नगर अध्यक्ष मनोज बूटियां, नगर महामंत्री मनोज वर्मा ,जिला महामंत्री उद्योग मंच ,नितिन वार्ष्णेय ,प्रदेश संगठन मंत्री ग्राहक पंचायत राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट ,सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने लगाया रक्त दान शिविर ,शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन ने अपने जन्मदिन पर किया सपत्नी रक्तदान

हाथरस। बगला अस्पताल ब्लड बैंक मे संस्कार शाखा ने रक्त दान शिविर का आयोजन किया। परिषद के सेवा कार्य के अंतर्गत आज शाखा के अध्यक्ष कमलेश जैन जी के जन्म दिवस के अवसर पर अयोजित इस शिविर में 40 यूनिट रक्त का दान दिया गया। कमलेश जैन ने कहा कि सभी को वर्ष में 3 बार रक्त दान करना चाहिए आपका द्वारा दिया गये रक्त की एक यूनिट से 3 व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सकता है इसलिए सभी को रक्त दान करना चाहिए और आगे आकर इस पुनीत कार्य में हिस्सा लेना चाहिए।

शिविर का उद्घाटन शाखा के सम्मनित सद्स्य श्री राज कुमार अग्रवाल, कपिल अग्रवाल चूना वाले, भगवत प्रसाद गर्ग ने संयुक्त रूप से प्रान्तीय मार्ग दर्शक श्री देवेन्द्र मोहता जी एवम विजय कृष्ण गर्ग जी के सानिध्य मे और जिला संयोजक अनिल वार्ष्णेय की उपस्थित में कीया। आज के विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाशंकर जैन, स्वागताध्यक्ष प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज कुमार राया वाले एवम प्रमुख समाज सेवी आनंद गोयल जी ने सभी रक्त दानवीरों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया किया. आज के रक्त शिविर के संयोजक डॉ. संजीव अग्रवाल, विवेक वार्ष्णेय, प्रवीण वर्मा जी ने सभी के लिये मौसमी जूस की व्यवस्था की, अंकुल जैन और कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय ने सभी आये हुए रक्त दान कर्ताओ का आभार व्यक्त किया। रक्त देने वालो मे अध्यक्ष कमलेश जैन, सचिब अंकुल जैन, अंकित वार्ष्णेय आनंद गोयल, मेघा राठी, गोपाल राठी, विवेक वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, हरीश वार्ष्णेय, देवेन्द्र वार्ष्णेय सुधीर अग्रवाल, विशाल वार्ष्णेय, मदन मोहन प्रेस वाले, ऋषि बंसल जी, विकास रत्न सतीश चंद गोयल, जस मित्तल, पर्यावरण प्रमुख कृष्ण कुमार अग्रवाल, महिला सहभागिता प्रमुख सीमा वार्ष्णेय, उषा जैन, रुचि माहेश्वरी, सोनम वार्ष्णेय, दीपिका जैन, किशन दास अग्रवाल, मोहित मित्तल,संजय वाष्णैय जी, आकाश अरौरा, विकास अग्रवाल, संजय महेश्वरी, अक्षत जैन एवम अन्य सभी ने सहभागिता की ।वहीँ साथ ही १० लोगो का BP समस्या एवम हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर पाये।
अंत मे सेवा प्रमुख संयोजक मनोज अग्रवाल जी.एस.टी. वालो ने सभी आये हुए अतिथि एवम सदस्यो का अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया। इस शिविर में ब्लड बैंक बागला अस्पताल के प्रमुख अरुन जी एवं उनके समस्त स्टाफ का सरहनीय सहयोग रहा।

श्री दाऊजी महाराज मेले के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

हाथरस । ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के श्री दाऊजी महाराज मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ बैठक कर मेले की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न सुझावों एवं विचारों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व वर्षों में आयोजित हुए मेले के दौरान की गई व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों, धनराशि, टेंडर प्रक्रिया आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस वर्ष प्रस्तावित मेले की तैयारियों हेतु स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत यथास्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदि उपस्थित रहे।

श्रमिकों के पंजीकरण व कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में श्रम बन्धु एवं जनपद स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

हाथरस । श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, पंजीकरण, नवीनीकरण तथा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम बन्धु एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (रोजगार विनियमन एवं सेवा शर्त) अधिनियम, 1996 के अंतर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराने तथा समाप्त हो चुके पंजीकरणों का प्राथमिकता के आधार पर नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रमिक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।


जिलाधिकारी ने कारखानों एवं फैक्ट्रियों के संचालकों से समन्वय स्थापित कर श्रमिक पंजीकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण का उद्देश्य श्रमिकों एवं उनके परिवारों को भविष्य में किसी अप्रिय घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी श्रमिकों का पंजीकरण हो तथा उन्हें निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करने की सुविधाएं उपलब्ध हों। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही करें।
बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष ने शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद , पीत पटिका व वेद भगवान का प्रतीक चिन्ह किये भेंट

हाथरस। राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर “जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री “अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 महाराज” की “गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध हेतु 403 विधानसभाओं की यात्रा के हेतु संकल्प लिया के अंतर्गत आज उन्होंने अपने प्रवचन गौ माता सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा हमें हर हाल में गौ माता की रक्षा के लिए हिंदू समाज को एकजुट होकर अपनी आवाज को उठाकर सरकार को यह है कानून बनाने के लिए मजबूर करना होगा।
सामाजिक धार्मिक आध्यात्मिक जनो को
जगतगुरु शंकराचार्य जी का स्वागत किया। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र स्वरुप शर्मा जी ने शंकराचार्य जी का श्रीमद् भगवान की प्रसादी के रूप में पीत पटिका व वेद भगवान का प्रतीक चिन्ह देकर आशीर्वाद लिया साथ ही उनके साथ यात्रा में चल रही सुश्री जगदंबा बहन जी कोभी पीत पटिका तथा वेद भगवान का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

ग्राम पंचायत कपूरा में नाली निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का ग्रामीणों का आरोप

हाथरस । मुरसान ब्लॉक की ग्राम पंचायत कपूरा में चल रहा नाली निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन माह से अधिक समय से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है।

बताया गया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे खुदाई कर गहरे गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ठेकेदार से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने और खुदाई किए गए गड्ढों को भरने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं ग्रामीणों ने नाली निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कराते हुए निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने तथा गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु मेंडू में विशेष कैंप का आयोजन

हाथरस । विगत दिनांक नगर पंचायत मेंडू द्वारा जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाह ने उपस्थित नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में स्वच्छता, जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिक सुविधाओं तथा नगर विकास से संबंधित विषयों पर जागरूकता प्रदान की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रहा। नगर पंचायत मेंडू, जनपद हाथरस ने नागरिकों से ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सक्सैना, सभासद प्रतिनिधि चौतन्य उपाध्याय, मदन मोहन सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

योग एवं रक्तदान जैसे जनहितकारी अभियानों में सहभागिता हेतु उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की प्रेरणादायी पहल

हाथरस। सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण की भावना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस द्वारा दिनांक 14 जून 2026 को दो महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, सेवा भावना एवं मानवता के संदेश को और अधिक सशक्त बनाना है।

प्रथम कार्यक्रम के अंतर्गत “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2026” के अवसर पर प्रातः 06:15 बजे से 07:35 बजे तक विशेष योग शिविर का आयोजन रामेश्वर धाम बगीची, नवग्रह मंदिर के पीछे, हाथरस में किया जाएगा। योग शिविर का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा के प्रति जागरूक करना है। बैंक द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

इसी क्रम में “विश्व रक्तदाता दिवस” के अवसर पर प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जिला चिकित्सालय हाथरस के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष की थीम —
“इंसानियत की एक बूंद खून दो, जानें बचाओ।”
सेवा एवं परोपकार की भावना को समर्पित है। रक्तदान शिविर में इच्छुक अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक सहभागिता कर सकते हैं। बैंक द्वारा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने में सहयोग देने का आह्वान किया गया है।

क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस द्वारा समस्त शाखा प्रबंधकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया गया है कि वे दोनों कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अपने परिवारजनों एवं समाज के अन्य लोगों को भी योग एवं रक्तदान जैसे जनकल्याणकारी अभियानों से जुड़ने हेतु प्रेरित करें।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का मानना है कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है तथा रक्तदान मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण। सामूहिक सहभागिता से समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता, सकारात्मकता एवं मानवता का संदेश और अधिक प्रभावी रूप से प्रसारित होगा।

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास मृत मिला बुजुर्ग व्यक्ति

हाथरस। गुरुवार की सुबह हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर हाथरस जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की जांच के दौरान मृतक की पहचान 58 वर्षीय यादराम पुत्र मावशी राम निवासी गांव मेडूं, थाना हाथरस जंक्शन के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि यादराम पिछले करीब छह माह से रेलवे स्टेशन के गेट पर जूते-चप्पलों की मरम्मत का कार्य करते थे और वहीं रहते थे।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का तहसील सदर पर धरना प्रदर्शन 12 जून को ,लागत से कई गुना अधिक एमआरपी निर्धारित करने का करेंगे विरोध

हाथरस । अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जनपद हाथरस द्वारा लागत से कई गुना अधिक निर्धारित किए जा रहे अधिकतम विक्रय मूल्य (MRP) के विरोध में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार दिनांक 12 जून 2026, शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे से तहसील परिसर, अलीगढ़ रोड, हाथरस में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
इसी संदर्भ में आज संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी श्री राज बहादुर सिंह जी से भेंट कर धरना-स्थल के लिए अनुमति माँगी, जिस पर उन्होंने कार्यक्रम हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी।


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इसी दिन जंतर-मंतर, नई दिल्ली पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सहभागिता कर रहे हैं। इसी क्रम में जनपद हाथरस में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, हाथरस के पदाधिकारियों ने जनपद के सभी कार्यकर्ताओं, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में तहसील परिसर पहुंचकर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा तथा आम जनता पर पड़ रहे अनावश्यक आर्थिक बोझ को कम करने के इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रांतीय रोजगार प्रमुख श्री अनूप अग्रवाल उदय, जिलाध्यक्ष श्री मनोज बूटियां, जिला सचिव श्री लोकेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा श्री विष्णु वर्मा अभय बंसल नगर अध्यक्ष राम अग्रवाल नगर सचिव श्याम अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page