Breaking News
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा शीतल जल सेवा” का किया गया भव्य शुभारंभ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा
ने भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित में “शीतल जल सेवा” का भव्य शुभारंभ किया गया!

इस पुनीत कार्य का उद्घाटन समारोह में शाखा के सेवा गतिविधी के सदस्यों द्वारा ठंडा मिल्क रोज. बांटा गया और शीतल जल सेवा का उद्घाटन किया गया ।
अध्यक्ष कमलेश जैन ने बताया कि यह सेवा अधिक मास के अवसर पर‌ प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक गोपाल ड्रेसेस के सामने, किला गेट, हाथरस पर रहेगी।
उनहोने आग्रह किया कि कृपया प्रतिदिन पधारकर सेवा कार्य का हिस्सा बनें आपकी उपस्थिति हमारे सेवा संकल्प को और मजबूत करेगी।
इस अवसर पर शाखा के माग॔ दश॔क विजय कृष्ण अग्रवाल, मनोज अग्रवाल Gst, कमलेश जैन, देवेंद्र वाष्णैय, मनोज राया वाले, कृष्ण कुमार अग्रवाल,‌ महेश चंद्र अग्रवाल,‌ अभिषेक अग्रवाल, आनंद गोयल, अंकुल जैन, ‌विशाल वाष्णैय, जस मित्तल, सीमा वाष्णैय, उषा जैन, रुचि अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच, तकनीक और पंचायती राज व्यवस्था की दी थी नई दिशा :चंद्रगुप्त , पुण्यतिथि पर किया नमन

हाथरस। भारत रत्न, देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर आज राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल एवं पेय पदार्थ वितरित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य तथा विशिष्ट अतिथि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव ठाकुर आकाश सिंह मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक सोच, तकनीक और पंचायती राज व्यवस्था की नई दिशा देने का कार्य किया। युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का जो सपना उन्होंने देखा था, वह आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने गांव, गरीब, किसान और आम आदमी को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। देश में सूचना क्रांति और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। आज आवश्यकता है कि उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा समाज सेवा के माध्यम से उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया जाए।
कार्यक्रम में पंडित अविनाश चंद पचौरी, जयशंकर पाराशर, राजकुमार, दिनेश कुमार, पीयूष अग्निहोत्री, आमना बेगम, पन्नालाल, संजय कप्तान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेकी की दुकान द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर लेबर कॉलोनी में समर केंप शुरू, मार्शल आर्ट, मेडिटेशन, डांस, मेहँदी, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, ढोलक एवं कत्थक नृत्य सीखेंगे छात्र-छात्राएं

हाथरस। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर लेबर कॉलोनी में समर केंप का शुभारंभ हो गया। समर कैम्प में योग्य प्रशिक्षकों द्वारा मार्शल आर्ट, मेडिटेशन, डांस, मेहँदी, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, ढोलक एवं कत्थक नृत्य सिखाया जायेगा l
संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने सभी छात्र छात्राओं से अपील की है कि वह इस शिविर का लाभ उठाएँ l कार्यक्रम में नेकी की दुकान के प्रदेश अध्यक्ष शुभम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, अर्चना शर्मा, अनुपम शर्मा, नैना शर्मा, इंदु सिंघल, शिप्रा पोद्दार, रेणू पचौरी, डॉ प्रतिभा भारद्वाज, कल्पना गुप्ता, रजनी गर्ग, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र जैन, संजीव जैन, शीलू जैन, नेहा जैन, नंदिनी जैन, नंदिनी अग्रवाल, नीरज वार्ष्णेय, रश्मि अग्रवाल, नमिता गोयल, दिनेश अग्निहोत्री, अश्विनी शर्मा, रीमा बंसल, अंजलि कंसल, आदर्श दीक्षित, शिखा जैन, सोनिया अग्रवाल, लवी, क्रति आदि सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ l

प्रमुख समाजसेवी व गौ सेवक देवेंद्र सिंह तोमर का हर्षउल्लास के साथ मनाया जन्मदिवस , आरएसएस पदाधिकारीयों ने गौ माता की मूर्ति भेंट कर दी शुभकामनाएं

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर एवँ प्रतीक चिन्ह भेंट कर दी बधाई।

राजनैतिक एव समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रेषित की बधाइयां।

हाथरस। वरिष्ठ समाजसेवी व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव एवँ आरएसएस के जिला गौ सेवा प्रमुख देवेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन हर्षउल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर देवेंद्र सिंह तोमर ने माँ कात्यायनी मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना की एवँ परिवार के बुजुर्गों जनों का आशीर्वाद लिया ।
सोशलमीडिया पर भी उन्हें जमकर बधाइयां दी गई है।

बरिष्ठ समाजसेवी एव गौ सेवक देवेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन की जानकारी होते ही सुबह से ही उनके परिचितों ने बधाई देना शुरू कर दिया था। जंहा कुछ लोगों ने उनके आवास पर पहुँचकर जन्मदिन की बधाइयां दी वहीँ विभिन्न सोशलमीडिया साइट्स पर भी उनके चाहने वालों ने बधाई संदेश लिखकर शुभकामनाएं दी। राजनैतिक एव समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी जन्मदिन की बधाइयां दी है।


देवेंद्र सिंह तोमर के जोगिया स्थित आवास पर जन्मदिन उत्सव मनाया गया। उत्सव में पहुँचे आरएसएस पदाधिकारीयों ने देवेंद्र सिंह को गौ माता की मूर्ति भेंट कर शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर सह जिला कार्यवाह आलोक पचौरी ने जन्मदिवस की शुभकामना देते हुये कहा कि गौ सेवा के लिये आपका जीवन सदैव समर्पित रहा है। हर घर गौ माता का पालन एवँ सेवा हो यह आपका लक्ष्य रहे। आप सुख , सम्रद्धि के साथ उत्तम स्वस्थ के संग अक्षय आयु प्राप्त करें यही ईश्वर से कामना है।आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ,जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,नगर प्रचारक शिवम ,नगर सह कार्यवाह टिंकू राना ,नगर सह धर्मजागरण प्रमुख शुभम एलानी ,नगर समाजिक समरसता प्रमुख राजू राणा मौजूद रहे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने जोगिया स्थित उनके आवास पर पहुँचकर देवेंद्र तोमर को फूलमाला पहनाकर एव प्रतीक चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की बधाईयां दी। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया एवँ मिष्ठान्न का वितरण किया गया। इस अवसर पर भव्य प्रसादी का भी आयोजन किया गया।
जन्मदिन के उत्सव में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह , जिला महामंत्री एवँ भाजपा जिला मंत्री हरीश सेंगर , उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ,जिलाध्यक्ष नवीन प्रताप सिंह , उपाध्यक्ष अमित ठाकुर , जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ,सोहन सिंह ,भरत ठाकुर ,अक्षय पौरुष ,विकास चौहान , राकेश किराना वाले ,आदि प्रमुख मौजूद रहे।

नगरवासियों को मिली फिटनेस की सौगात , पुलिस लाइन परिसर में ओपन जिम का पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने किया शुभारंभ

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा शहर के विकास कार्यों को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या-16 स्थित पुलिस लाइन परिसर के पार्क में आधुनिक ओपन जिम का लोकार्पण पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी द्वारा किया गया।


इस अवसर पर एक विशेष संदेश भी देखने को मिला, जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं पेट्रोल-डीजल की बचत के आह्वान को आत्मसात करते हुए पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी जी लोकार्पण स्थल तक ई-रिक्शा से पहुंचीं। यह पहल पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश बनी।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी ने कहा कि ओपन जिम का उद्देश्य नगरवासियों को बिना किसी आर्थिक बोझ के स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना है, ताकि नागरिक शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा नगर में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न क्षेत्रों में ओपन जिम स्थापित करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पुलिस लाइन क्षेत्र में स्थापित यह पहला ओपन जिम क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है।
उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास मंत्री माननीय श्री ए.के. शर्मा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास एवं जनहित की योजनाएं निरंतर धरातल पर उतर रही हैं। साथ ही जिलाधिकारी श्री अतुल वत्स जी, पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीवनाथ सिन्हा जी तथा नगर पालिका परिषद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मा० पूर्व सांसद श्री राजेश दिवाकर जी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री शरद माहेश्वरी जी, नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद श्री विवेक गुप्ता जी, श्री सत्य प्रकाश रंगीला जी, श्री राजकुमार वर्मा कोठीवाल जी, वार्ड सभासद श्रीमती लक्ष्मी कुशवाह जी, सभासद प्रितिनिधि श्री टेकपाल कुशवाह जी, सभासद श्री रामजी लाल वर्मा जी, सभासद श्री दिनेश सिंह नन्हे जी, सभासद श्री अशोक गोला जी, सभासद प्रतिनिधि श्री सुनील कुशवाहा जी, सभासद श्री सूरज माहौर जी, सभासद श्रीमती श्रद्धा कुमारी जी, सभासद श्री धर्मेन्द्र पिप्पल जी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री अनुराग अग्निहोत्री जी, उपाध्यक्ष श्री नवनीत गौतम जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी जी के नेतृत्व में नगर में विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है तथा ओपन जिम जैसी सुविधाएं लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चोब सिंह के नाम से नगला ढ़क पंचायत घर का हुआ नामकरण ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गौरव गाथाएं पंचायतघर, स्कूल एवं कॉलेजों में सुनाई जाएं : विभाग प्रचारक गोविन्द

मुंशी चोब सिंह के नाम पर बनेगा स्मृति द्वार : श्री वीरेन्द्र सिंह राणा विधायक सिकन्दराराऊ

हाथरस /अलीगढ़। नगला ढ़क की भूमि स्वतंत्रता सेनानियों की पुण्य प्रसूता है। एक ही परिवार से पॉच स्वतंत्रता सेनानी इस गॉव ने दिये हैं, यह भूमि वंदनीय है।
उक्त उद्गार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविन्द जी ने महान स्वतंत्रता सेनानी मुंशी चोब सिंह के नाम से नगला ढ़क पंचायत घर के नामकरण समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारी नई पीढ़ी आजादी की लड़ाई की गौरवगाथा से अनभिज्ञ है, इसलिए जरूरी है कि इनकी गाथाएं पंचायतघर, स्कूल एवं कॉलेजों में सुनाई जाएं।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 सिकन्दराराऊ विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह राणा ने मुंशी चोब सिंह के नाम पर स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की और आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि एक ही परिवार से पॉच स्वतंत्रता सेनानी होना मेरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने ग्राम प्रधान भूपेन्द्र सिंह कुशवाह को आश्वस्त किया कि अब इस क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाह ने हाथरस जनपद के स्वतंत्रता संग्राम पर और शोध करने की बात कही।
आजादी के अमृत महोत्सव के समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा ने अलीगढ़ की तरह हाथरस के स्वतंत्रता सेनानियों की भी चित्र प्रदर्शनी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शित कराने की घोषणा की। इस अवसर पर चोब सिंह परिवार के अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वैद्य भूदेव वर्मा, महावीर सिंह, श्रीमती रामप्यारी देवी तथा श्रीमती उर्मिला देवी की आजादी के संग्राम में योगदान संबंधी पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया।
इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार से धर्मवीर सिंह, रघुवीर सिंह एडवोकेट, उदय वीर सिंह, विनय कुमार शर्मा, बसंत बंसल, देवेन्द्र प्रताप गौतम, संघचालक शिव कुमार गॉधी, जितेन्द्र राजपूत, श्रीमती रजनी तौमर, श्रीमती लक्ष्मी शाक्य, श्रीमती रितु, श्रीमती सुमन वर्मा, श्रीमती शैल वर्मा, वैभव सिंह कुशवाह, शीलेन्द्र प्रधान जी, महेन्द्र सिंह नेताजी, प्रकाशवीर कुशवाह, रामभरोसी, डा0 माधव सिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंचायत सचिव सुशील कुमार द्वारा एवं ग्राम प्रधान भूपेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

रोजगार संगम पोर्टल पर जॉब के सुनहरे अवसर ,ऑनलाइन करें पंजीकरण

हाथरस । जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से देश के बाद अब युवाओं को विदेशों में नौकरी करने का मौका मिल रहा है। सेवायोजन कार्यालय ने सऊदी अरब में सुरक्षित और बेहतर कैरियर बनाने का ऑफर प्रदान किया गया है। इसके लिए सेवायोजन के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर बेरोजगार अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते है। इस बार सऊदी अरब में सुरक्षित और बेहतर कैरियर बनाने के लिए बेरोजगार अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते है।
सऊदी अरब में सुरक्षित और बेहतर कैरियर बनाने के लिए विभिन्न पदो पर भर्ती की जा रही है। जैसे फेब्रीकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर्स, सी0एस0बेल्डर्स, पाइप फेब्रीकेटर्स, स्ट्रेचुयल फेब्रीकेटर्स, मैकेनिकल टेक्नीशयन,फेब्रीकेशन फोरमैन,मेकेनिकल फिटर सहित कई पदों पर नौकरी के लिए आवेदन शुरू किया गया है। अंग्रेजी के साथ संबंधित देश की भाषा पर अच्छी पकड होनी चाहिए।
जर्मनी में सुरक्षित और बेहतर कैरियर बनाने के लिए विभिन्न पदो पर भर्ती की जा रही है। जैसे जर्मनी में पद नर्स जर्मनी में अस्पताल/क्लीनिक/केयर होम पात्रता-बी0एस0सी. नर्सिग/जी0एन0एम0 फ्रेशर एवं अनुभवी दोनो आयु 20-35 वर्ष वेतन-लगभग 2.25 लाख माह सहित कई पदों पर नौकरी के लिए आवेदन शुरू किया गया है। अंग्रेजी के साथ जर्मन भाषा बी0-2 का ज्ञान भी जरूरी है संबंधित देश की भाषा पर अच्छी पकड होनी चाहिए।
युवाओं के पास कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है। जरूरत पडने पर ट्रेनिंग देने की तैयारी चल रही है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया की किसी को आवेदन में कोई परेशानी हो तो वह सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

सैनिकों से संबंधित कोई भी मामला लंबित न रहे :एडीएम प्रकाश चंद्र

हाथरस । भूतपूर्व सैनिकों/आश्रितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चन्द्र ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के द्वारा प्रस्तुत शिकायती मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना और प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभाग को प्रेषित करने के साथ ही अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण जिम्मेदारी है कि हम अपने सैनिकों एवं उनके परिवारों की देखभाल करें और उनके हित में कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सैनिकों से संबंधित कोई भी मामला लंबित न रहे और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। सैनिक कल्याण बोर्ड इसी उद्देश्य से गठित किया गया है, और जब यह बोर्ड सैनिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करेगा, तभी इसकी सार्थकता सिद्ध होगी।
माह अप्रैल, 2026 तक विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुये प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि थल सेना, नौ सेना व वायु सेना से 16 सेवानिवृत्त सैनिको व 01 स्व० सैनिक की पत्नियों को पहचान पत्र जारी किये गये है। भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को उत्तर प्रदेश सरकार, केन्द्र सरकार व उनके उपक्रमों में घोषित कोटे में आरक्षण के तहत रोजगार दिलवाने के सम्बन्ध में 02 पूर्व सैनिकों का नाम डी.जी.आर दिल्ली को नौकरी हेतु संस्तुति किया गया है। सेवारत सैनिकों से प्राप्त 02 आवेदन पत्रों को पुलिस व प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिये प्रेषित किया गया। 04 भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों का सेना में भर्ती हेतु रिलेशन प्रमाण पत्र बनाने हेतु कार्यवाही की गयी। 09 पूर्व सैनिकों के आश्रितों को पारिवारिक पेंशन दिलाने हेतु कार्यवाही की गयी। 07 पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के आश्रितों को विभिन्न कोर्स में दाखिला हेतु आश्रित प्रमाण पत्र जारी किये गये। 02 भूतपूर्व सैनिकों/शहीद सैनिकों के आश्रितों का पार्ट टू आर्डर कराये जाने की कार्यवाही की गयी। द्वितीय विश्व युद्ध (ॅॅ.प्प्) के सैनिकों व उनकी पत्नियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देय धनराशि 6000 प्रति माह की दर से पेंशन का वितरण माह फरवरी 2026 तक कर दिया गया है। जनपद के द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों उनकी पत्नियों की संख्या-04 है। कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की पत्नियों को रू0 7500 प्रतिमाह एंव माता पिता को रू० 5000 प्रतिमाह की दर से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन का वितरण माह जनवरी 2026 तक कर दिया गया है। जनपद के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों एवं माता-पिता की संख्या-04 है। केन्द्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली से 02 पूर्व सैनिकों की पुत्रियों की शादी एंव पुनर्वास निधि द्वारा 01 पूर्व सैनिकों की विधवा की पुत्री की शादी हेतु अनुदान रूपये एक-एक लाख रुपये की धनराशि दिलाये जाने की कार्यवाही की गयी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में माह अप्रैल तक 69 आश्रितों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा छात्रवृत्ति दिलवाई जाने की कार्यवाही की गयी। पूर्व सैनिकों के 01 आश्रितों को आर्मी ग्रुप इन्श्योरेन्स द्वारा बीमा की धनराशि का लाभ दिलाने की कार्यवाही की गई।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, उपायुक्त उद्योग, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सूबेदार मेजर एन०सी०सी० आदि उपस्थित रहे।

विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय खो-खो प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ, एसएसपी ने किया उद्घाटन, 18 जनपदों कर रहे सहभागिता

हाथरस। विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय खो-खो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन दिनांक 19 से 21 मई तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा मार्ग में किया जा रहा है। प्रांतीय खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन हाथरस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के कर कमलों द्वारा किया गयाl

इस प्रतियोगिता में 18 जनपदों के भैया/ बहिन प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख होडिल सिंह , प्रतियोगिता संयोजक गवेंद्र सिंह चौहान (प्रधानाचार्य ),लेबर कॉलोनी विद्या मंदिर के प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, अध्यक्ष शरद तिवारी, प्रबंधक अनिल , उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल राय वाले ,संकुल शारीरिक प्रमुख लोकेंद्र नाथ शर्मा (प्रधानाचार्य), सदस्य रामनारायण वर्मा ,विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेश समाधिया के कुशल निर्देशन में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैl इस प्रतियोगिता में 28 निर्णायकों को आमंत्रित किया गया है।

श्री कृष्ण ने परीक्षित की ब्रह्मास्त्र से की थी रक्षा
  • अश्वत्थामा ने चलाया था उत्तरा के गर्भ पर ब्रह्मास्त्र
  • उत्तर के गर्भ में पल रहे थे परीक्षित
  • शुकदेव जी ने सुनाई थी राजा परीक्षित को भागवत कथा और दिलाई थी मुक्ति
  • तक्षक नाग के काटने से हुई थी राजा परीक्षित की मृत्यु

हाथरस। भागवत राक्षात श्री कृष्ण का स्वरूप हैं। जिस प्रकार उत्तरा के गर्भ में उन्होंने परीक्षित की रक्षा की थी। उसी प्रकार भगवान हर भक्त की उसके दुश्मन, लोभ, मोह, क्रोध व अहंकार जैसे सत्रुओं सुरक्षा करतें हैं।
यह उद्गार पं.श्रीहरि सुरेशाचार्य जी महाराज वृंदावन ने रुई मण्डी स्थित मंदिर श्री ठा.कन्हैयालाल जी पर बतौर कथा व्यास व्यक्त किये। इससे पूर्व 18 मई को बिहारीजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई और कथा है श्री भागवत जी का महात्म्य बताया। आज कथा में परीक्षित का जन्म की कथा में बताया कि अश्वत्थामा ने उत्तरा के गर्भ में पल रहे परीक्षित पर ब्रह्मास्त्र चलाया, श्री कृष्ण ने रक्षा की। गर्भ में जिसने भगवान का “परीक्षण” किया इसलिए नाम पड़ा परीक्षित पड़ा। शुकदेव जी ने 7 दिन में भागवत सुना मृत्यु से पहले ही मुक्ति प्रदान करदी।


इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर सेवायत पं. चेतन जी महाराज, अध्यक्ष राजकुमार वर्मा कोठीवाल, पवन सिंह पौरुष, कन्हैया अग्रवाल, बौ. देवेश कौशिक, गगन गुप्ता, अलोक वार्ष्णेय, पूर्व सभासद पवन गुप्ता, बांके बिहारी वर्मा, सौरभ बंसल, गौरव बंसल, दीपक वर्मा, सुभाष वर्मा, संजीव वर्मा अदि भक्तगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page