Breaking News
एक छोटा सा दिखने वाला संकल्प जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है : बी के शांता बहिन

• 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का कल हाथरस में
• मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से होगा श्री गणेश
• रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली में किया गया शुभारंभ
• स्कूल , कॉलेज, सरकारी कार्यालयों में 6 अगस्त से होगा आयोजन
• सोमवार को एक दिवसीय रोग परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉक्टर दादी प्रकाशमणि की स्मृति दिवस के उपलक्ष में संगठन द्वारा एक वृहद 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिजा महाभियान का आयोजन किया जा रहा है | जिसका शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अगस्त को किया गया | हाथरस में 4 अगस्त को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से श्री गणेश होगा | यह जानकारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शांति भवन , आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र संचालिका बी के शांता बहिन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी |
राजयोग केंद्र संचालिका बी के शांता बहिन ने बताया कि लोग सोचते हैं कि केवल संकल्प करने से क्या होगा | एक छोटा सा दिखने वाला संकल्प जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है| यह अभियान केवल नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान ही नहीं है वरन स्वस्थ , मुल्यानिस्ठ, एवं नशामुक्त जीवन शैली के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण का महाभियान है|


हाथरस में स्कूल , कॉलेज, सरकारी कार्यालयों में 6 अगस्त से 22 अगस्त तक यह आयोजन किये जायेंगे | उन्होंने कहा कि अभियान द्वारा विद्यार्थियों, युवाओं , अध्यापकों, प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा | अभियान का मुख्य सन्देश स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, युवा शक्ति को नशे के खिलाफ जाग्रत करना, सोच को सकारात्मक बनाना , अच्छी शुरुआत करना, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के लिए प्रेरणा देना, जनभागीदारी बढ़ाना है |
महाअभियान का शुभारंभ करते हुए प्रधानमन्त्री मोदी जी ने देश के सभी आध्यात्मिक संगठनों से आहृान किया कि हर एक संगठन एक सप्ताह पूरे देश में नेतृत्व करे और बाकी संगठन उसके साथ जुड़ें। यदि सौ सप्ताह तक हमारे देश के संगठन मिलकर कार्य करें तो बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है।
मीडिया कोऑर्डिनेटर बी के दिनेश भाई ने बताया कि ब्रहमाकुमारी संस्थान के देशभर में स्थित छह हजार सेवाकेंद्र और 50 हजार पाठशालाओं के माध्यम से यह अभियान चलाया जाएगा ।
सोमवार को शांति भवन , आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र पर रोग परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया| आनंदपुरी अलीगढ़ रोड , हाथरस पर पीवीएम हेल्थ केयर के तत्वावधान में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के (प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री राजेश सिसोदिया व बी के शांता बहिन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। व साथ में जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता कौशिक भी उपस्थित रही | शिविर में लखनऊ से पधारे डॉ. नफीस अहमद, श्री सत्येंद्र मिश्रा एवं श्री वेद प्रकाश राना ने लगभग 180 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क थेरेपी प्रदान की। शिविर के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में, रनसिंह सिसोदिया, जिलाध्यक्ष, अनीता देवी पूर्व जिलाध्यक्ष, बी के हेमलता बहिन, बी के शांता बहिन , बी के मीना बहिन, बी के दुर्गेश बहिन, बी के उमा बहिन, बी के नीतू बहिन, बी के विपिन बहिन आदि उपस्थित थे |
शिविर के उपरांत सभी लोगों को कल से आरम्भ हो रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान की जानकारी दी गई |
फोटो विवरण *
शिविर में उपस्थित सभी पदाधिकारी , डॉक्टर्स नशा मुक्ति महाअभियान की जानकारी देते हुए

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page