Breaking News
अग्रवाल सभा के चुनाव की आवेदन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन पांच नामांकन दाखिल ,5 अगस्त तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन, 6 को जांच और 7 अगस्त को नाम वापसी

हाथरस। श्री अग्रवाल सभा रजिस्टर्ड हाथरस के दो वर्षीय आगामी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव के तहत विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आज चुनाव अधिकारियों के समक्ष विभिन्न पदों के लिए पांच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन दाखिल करने वालों में दीनदयाल गोयल ने अध्यक्ष पद, प्रदीप बंसल ने महामंत्री पद, अनूप अग्रवाल उदय ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद, श्याम अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद तथा सुधीर मित्तल ने मंत्री पद के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 6 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, जबकि 7 अगस्त को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 8 अगस्त को चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
यदि चुनाव की आवश्यकता पड़ती है तो 16 अगस्त को श्री रामचंद्र इंटर कॉलेज में अग्रवाल सभा की साधारण सभा के मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। निर्धारित समय तक मतदान होने के बाद इसी दिन सायंकाल मतगणना कराई जाएगी तथा चुनाव अधिकारियों द्वारा निर्वाचित सदस्यों के परिणाम की घोषणा की जाएगी।


श्री अग्रवाल सभा में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री एवं संयुक्त मंत्री पदों के लिए चुनाव होना है।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रामावतार अग्रवाल एडवोकेट, विजय कुमार गर्ग, राकेश बंसल (हींग वाले), देवेंद्र गोयल (रंग वाले) एवं दीपेश अग्रवाल (सर्राफ) को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अग्रवाल समाज के सदस्यों में उत्साह बना हुआ है। नामांकन की अंतिम तिथि के बाद प्रत्याशियों की स्थिति और चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page