सेवा भारती ने शुरू किया मेहंदी प्रशिक्षण शिविर
हाथरस। सेवा भारती के रमनपुर मार्ग स्थित कार्यालय पर मंगलवार को मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र वार्ष्णेय एवं ब्रज प्रदेश के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि सेवा भारती द्वारा विभिन्न बस्तियों में बहनों के लिए मेहंदी लगाने के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बहनों को मेहंदी प्रशिक्षण देकर उन्हें विभिन्न आयोजनों में अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करना है।

शिविर के दौरान सेवा भारती की शिक्षिकाओं एवं मेहंदी लगाने वाली बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया और मेहंदी लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बहनों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती डौली माहौर, पूर्व चेयरमैन श्रीमती अन्नू विमल, ब्रज प्रांत की महिला सह प्रमुख श्रीमती वैभवी, संरक्षक श्री ललित किशोर अग्रवाल, सेवा प्रमुख श्री योगेश वागड़ी, जिलाध्यक्ष डॉ. वी.पी. सिंह, उपाध्यक्ष भंवर सिंह पौरुष, बासुदेव माहौर, कोषाध्यक्ष श्री भावतेंद्र पाल सिंह, मंत्री श्री राजीव आर्य, नगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष बहन मंजू आर्य, बहन कल्पना वार्ष्णेय, बहन अलका वार्ष्णेय, बहन रेनू जैन, बहन सीमा गोयल सहित सेवा भारती के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

