Breaking News
बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करायें ,विकासखंड सादाबाद में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बैठक का आयोजन

हाथरस।जनपद के विकासखंड सादाबाद के सभागार कक्ष में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक/प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक में उपश्थित सभी को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंह ने एनआरएलएम योजना के बारे में जानकारी देते हुए समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने तथा जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर लाभान्वित कराने हेतु प्रेरित किया।
सहायक विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार ने आंगनवाड़ियों को समस्त सरकारी योजनाओ के संबंध में पात्र व्यक्तियों को जानकारी प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ0प्रभाष उपाध्याय ने उपस्थित महिलाओं को एचपीबी वैक्सीन के लाभ के विषय में बताते हुए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सोनू आर्या ने उपस्थित आंगनबाड़ियों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अधिक से अधिक आवेदन कराए जाने एवं ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया
महिला कल्याण विभाग से डीएमसी श्रीमती मोनिका दीक्षित द्वारा बेटियों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हम सबको बालिकाओं और महिलाओं के प्रति हो रहे सामाजिक भेदभाव को खत्म करना है तथा 1098, 112 की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विकास खंड सादाबाद से रामकिशन एडीओ पंचायत, विशाल रावत एडीओ ग्राम्य विकास, बीएमएम श्रीमती मीनू,महिला कल्याण विभाग से शिवानी, बंटी, तथा सादाबाद विकासखंड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही।

अधिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर बाबा बर्फानी मन्दिर पर हुआ मिल्क शेक वितरण

हाथरस। अधिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य उषा गुप्ता द्वारा शहर के वरिष्ठ चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. वी. डी. गुप्ता की स्मृति में मुरसान गेट स्थित शांतिकुंज बाबा बर्फानी मंदिर पर ब्रज कला अकादमी के तत्वावधान में मिल्क शेक वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेठ नन्नूमल गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, वंदना वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय, विनय वार्ष्णेय, कवियत्री मीरा दीक्षित, हरीश वार्ष्णेय, मीरा वार्ष्णेय, रिचा वार्ष्णेय, रामबेटी आदि का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही।
इस अवसर पर ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने पहुंचकर बाबा बर्फानी के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं को मिल्क शेक वितरण में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
अपने संबोधन में चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि अधिक मास की एकादशी आत्मशुद्धि, सेवा और पुण्य अर्जन का श्रेष्ठ अवसर है। स्वर्गीय डॉ. वी. डी. गुप्ता की स्मृति में आयोजित यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि सेवा और संस्कार ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान हैं तथा ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हैं।

हर घर जल से बदला जीवन.. समय की बर्बादी रुकी ,जल जीवन मिशन, हर घर नल, हर घर जल योजना का एएमयू के वैज्ञानिकों ने किया अध्ययन

हाथरस। जल ही जीवन है। जल से जीवन की दशा और दिशा भी बदलती है। ऐसा एएमयू के सामाजिक कार्य विभाग के वैज्ञानिकों के अध्ययन में सामने आया है। हर घर जल योजना ने जिले के ग्रामीणों का जीवन बदल दिया है। हैंडपंप से पानी लाने में रोजाना बर्बाद हो रहा पांच घंटे का समय अब बचने लगा है। जल की गुणवत्ता हर महीने जल सखियां चेक कर रही हैं, जिससे ग्रामीण जल जनित बीमारियों की चपेट में न आएं। जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस पर की थी, जिसका मकसद रोजाना 55 लीटर पानी प्रति व्यक्ति को उपलब्ध कराना था। अब यह योजना दिसंबर 2028 तक बढ़ा दी गई है। योजना से लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव पर केंद्र सरकार ने अध्ययन करने की जिम्मेदारी एएमयू को दी गई। सामाजिक कार्य विभाग के प्रो. इकराम हुसैन के नेतृत्व में हुआ अध्ययन सामाजिक कार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. इकराम हुसैन के नेतृत्व में और यूपी जल निगम (ग्रामीण) के कार्यकारी अभियंता मोहित कुमार के समन्वय में टीम ने गांवों में अध्ययन किया गया। यह अध्ययन 14 मई से 25 मई 2026 तक चला और ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल योजना के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य प्रभावों का गहन विश्लेषण किया गया। मुख्य अन्वेषक डॉ. मोहम्मद आरिफ खान, सह अन्वेषक डॉ. मोहम्मद ताहिर के निर्देशन में रिसर्च असिस्टेंट डॉ. ताहा, मोहम्मद समीर खान आदि ने टीम ने अध्ययन किया।

पद्मिनी एकादशी पर विश्वकर्मा शाखा द्वारा मीठे शर्बत का वितरण

हाथरस। पुरुषोत्तम मास में पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर विश्वकर्मा शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह आलोक पचौरी की विशेष उपस्थिति रही।

शर्बत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य दिव्यांग कल्याण बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों के सेवा कार्य को समाज हित एवं धार्मिक आस्था से जुड़ा प्रेरणादायी प्रयास बताया।
शर्बत वितरण कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक योगेश पचौरी, जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा, जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा, जिला सह योग प्रमुख राजेश वार्ष्णेय, शाखा सामाजिक समरसता प्रमुख गगन गोयल, योगेश इन्वर्टर वाले सहित अनेक स्वयंसेवकों का सहयोग रहा।

पंच परिवर्तन से आयेगा समाज में सकारात्मक परिवर्तन :डॉ पीपी सिंह , शिवाजी शाखा ने मनाया वार्षिकोत्सव

हाथरस। शिवाजी शाखा पर वार्षिकोत्सव उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नगर संघचालक डॉ. पी.पी. सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में शाखा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शाखा समाज में संस्कारवान एवं राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करने का कार्य करती है।
डॉ पीपी सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “पंच परिवर्तन” विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी के प्रति जागरूकता एवं नागरिक कर्तव्यों के पालन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इन पंच परिवर्तनों को हमे अपने जीवन मे अपनाना है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन मोहन रावत ने की, जबकि संचालन नगर कार्यवाह अमित गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शारीरिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
इस अवसर पर नगर सह शारीरिक प्रमुख विपिन, शरद तिवारी, देवेंद्र कुमार रंग वाले, पवन कुमार बंसल, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख दीपक पवार, नगर सह सेवा प्रमुख राजू, पंकज, अंशुल सेंगर, रामनारायण वर्मा, राहुल माहौर, मनीष कोली, प्रदीप सिंह, सचिन अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत शाखा के स्वयंसेवक एवँ नगर सह सम्पर्क प्रमुख वीरेंद्र माहौर में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

03 लाख का खोया सोने का हार लौटाने वाले प्रशिक्षु आरक्षी और पीआरडी जवान सम्मानित

हाथरस। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कमला बाजार में लगभग 03 लाख रुपये मूल्य का खोया हुआ सोने का हार खोजकर सुरक्षित लौटाने वाले प्रशिक्षु आरक्षी विवेक कुमार एवं पीआरडी जवान ब्रजेश कुमार को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को कमला बाजार में कुल्फी खाने आई माधुरी गर्ग पत्नी नवल किशोर गर्ग निवासी पुराना बर्फखाना, थाना कोतवाली नगर, हाथरस का लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का सोने का हार भीड़भाड़ के बीच कहीं गिर गया। हार गुम होने की जानकारी मिलते ही महिला और उनके परिजन परेशान हो गए तथा काफी देर तक बाजार में तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना मिलने पर थाना कोतवाली नगर में तैनात प्रशिक्षु आरक्षी विवेक कुमार और पीआरडी जवान ब्रजेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीरता के साथ खोजबीन शुरू की। दोनों ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई तथा पूरे क्षेत्र में लगातार प्रयास किए। उनकी सजगता और मेहनत के चलते महिला का कीमती सोने का हार सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया।

आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने महिला को उसका हार सकुशल वापस सौंप दिया। अपना खोया हार वापस पाकर महिला और उनके परिजनों ने राहत जताते हुए हाथरस पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।

इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रशिक्षु आरक्षी विवेक कुमार और पीआरडी जवान ब्रजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

नयाबांस जैन मंदिर में पंच कल्याणक महामंडल विधान का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया पूजन

हाथरस। नयाबांस स्थित 1008 श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में आयोजित दो दिवसीय बिम्ब बिराजमान स्थापना महामहोत्सव एवं श्री पंच कल्याणक महामंडल विधान के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर भगवान की आराधना की।
कार्यक्रम में शांतिधारा की बोली जितेंद्र जैन रेडीमेड एवं अभिषेक जैन ने प्राप्त की। बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया (अलीगढ़) के सानिध्य में नयाबांस प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री पंच कल्याणक महामंडल विधान में 121 ऋद्धि मंत्रों के अर्घ्य चढ़ाए गए।
प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया जी ने कहा कि 19 वर्ष बाद नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन के नेतृत्व में यह महामहोत्सव आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस विधान की अपनी विशेष महिमा है और इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से मंदिर में आते समय नाखूनों पर नेल पॉलिश एवं लिपिस्टिक का प्रयोग न करने का आग्रह किया।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में मंदिरों में पुजारियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, इसलिए मंदिर प्रबंध समितियों को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
राकेश भैया जी ने बताया कि नयाबांस स्थित अतिशय क्षेत्र मंदिर के मूलनायक भगवान चंद्र प्रभु की प्रतिमा अत्यंत चमत्कारी है। उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार 27 मई को प्रातः 6:30 बजे भगवान चंद्र प्रभु का महामस्तकाभिषेक स्वर्ण कलश से किया जाएगा, जिसके पश्चात 108 कलशों से अभिषेक संपन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। यज्ञनायक की बोली नयाबांस कमेटी कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन ने प्राप्त की, जबकि सौधर्म इंद्र की बोली अभिषेक जैन ने ली। वेदी पर दीप प्रज्ज्वलन की बोली कल्पना जैन चूर्ण तथा जिनवाणी विराजमान करने की बोली शशि जैन एवं उमाशंकर जैन ने प्राप्त की।
पांच मंगल कलश स्थापना की बोली उषा जैन, निकिता जैन, सरिता जैन एवं सुरभि जैन ने प्राप्त की। दृढ़मति महिला मंडल अध्यक्ष मंजू जैन सोगानी ने मंदिर सामग्री का दान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष उमाशंकर जैन, मंत्री यतीश जैन, कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन, धीरज जैन, पंकज जैन अमीन, अभिषेक जैन, नीरज जैन, सुदीप जैन अमीन, इंजीनियर पी.के. जैन, उमेश चंद जैन, राजकुमार जैन लोहिया, सुधीर जैन ज्वेलर्स, कमलेश जैन, संदीप जैन ज्वेलर्स, अमित जैन, जितेंद्र जैन रेडीमेड, सौरभ जैन रानू, अतुल जैन, रतन जैन, गगन जैन, कपिल जैन चूर्ण, रवि जैन, डॉ. सुमित जैन, सुभाष चंद जैन, धर्मेंद्र जैन, मनोज जैन, अनिल जैन फोटो, अनिल जैन गुड्डू, श्वेतांक जैन, राहुल जैन रंग, आकाश जैन, राजीव जैन, अनुज जैन, पुलकित जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नेकी की दुकान के समर कैम्प में सिखाया बज रहा मार्शल आर्ट, मेडिटेशन, डांस, मेहँदी, आर्ट्स एंड Craft, ढोलक एवं कत्थक नृत्य

हाथरस। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर के समर कैम्प में योग्य प्रशिक्षकों द्वारा मार्शल आर्ट, मेडिटेशन, डांस, मेहँदी, आर्ट्स एंड Craft, ढोलक एवं कत्थक नृत्य सिखाया जा रहा है l
संस्थापक दीपक शर्मा एड. ने बताया सोना डांस क्लास की कुशल प्रशिक्षक सोनिया अग्रवाल द्वारा छात्राओं को डांस सिखाया जा रहा है l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य रुप राम शर्मा विशिष्ट अतिथि दिनेश अग्निहोत्री आर्य पुरोहित एवं बनवारी लाल पुरोहित रहे व नेकी की दुकान के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, अर्चना शर्मा, इंदु सिंघल, रेणू पचौरी, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, मुकुल मित्तल, नीरज वार्ष्णेय, नमिता गोयल, दिनेश मिश्रा, पूनम अग्निहोत्री, सोनिया अग्रवाल, लवी, कृति, ओम प्रकाश, चिरंजी लाल आदि सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ l

वार्ड संख्या 29 में नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण, नगर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

हाथरस। नगर पालिका परिषद, हाथरस द्वारा नगर में बेहतर एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी द्वारा मा० सभासद श्री रामजीलाल वर्मा जी के वार्ड संख्या 29 अंतर्गत 15वें वित्त आयोग योजना के तहत कराए गए स्ट्रीट लाइट नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें नगरवासियों की सेवा में समर्पित किया गया।


उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के समयानुसार संचालन हेतु ऑटो टाइमर भी लगाए जाएंगे, जिससे दिन में अनावश्यक रूप से लाइटों के जलने की समस्या का स्थायी समाधान होगा तथा ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी ने कार्यक्रम के दौरान आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए मा० सभासद श्री रामजीलाल वर्मा जी, नारी शक्ति एवं समस्त स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए नगर के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर मा० पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी जी, नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता जी, मा० सभासद अशोक गोला जी, मा० सभासद हिमांशु कौशिक जी, मा० सभासद टेकपाल कुशवाहा जी, चंदन जी (सभासद प्रतिनिधि), राजू शर्मा जी (सभासद प्रतिनिधि), हिमांशु मिश्रा जी, सुरेश अग्रवाल जी, गौरव वर्मा जी, ध्रुव वर्मा जी, अनिल कुलवाल जी, रतनलाल वर्मा जी, संजीव वर्मा जी, मनोज वर्मा जी, सुनील वर्मा जी (LIC वाले), गौरव गुप्ता जी, सौरव गुप्ता जी, योगेश वार्ष्णेय जी (सहपऊ वाले), चंदन वार्ष्णेय जी, अनिल गुप्ता जी, शशी वर्मा जी एवं पूजा वर्मा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भागवत केवल कथा नहीं, जीवन को सुधारने का दिव्य मार्ग :भागवताचार्य पंडित मनोज द्विवेदी, कांग्रेस नेता ने भागवताचार्य का पीत वस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

हाथरस। आगरा रोड स्थित कंचन नगर में अधिक मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास के रूप में सुप्रसिद्ध भागवत आचार्य पंडित मनोज द्विवेदी अपने श्रीमुख से अमृतमयी कथा का रसपान करा रहे हैं, जबकि कथा की परीक्षित श्रीमती सरोज गुप्ता हैं।
इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कासगंज, कोऑर्डिनेटर एवं ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य अपने साथियों के साथ कथा स्थल पहुंचे और श्रद्धा भाव से भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने भागवत आचार्य पंडित मनोज द्विवेदी जी को पीत वस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि “अधिक मास में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को नई दिशा देने का कार्य करता है। आज के भौतिकवादी युग में जहां मनुष्य तनाव, स्वार्थ और भटकाव से घिरता जा रहा है, वहीं भागवत कथा हमें प्रेम, सेवा, संस्कार और मानवता का संदेश देती है। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत कर परिवार और समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। हमें अपनी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर ऐसे आयोजनों से जुड़ना चाहिए।”
भागवत आचार्य पंडित मनोज द्विवेदी ने कहा —
“भागवत केवल कथा नहीं, जीवन को सुधारने का दिव्य मार्ग है,
जहां भगवान का स्मरण हो, वहीं सच्चा स्वर्ग और भाग्य है।
जिस घर में भागवत की ध्वनि गूंजती रहती है,
वहां सुख, शांति और ईश्वर कृपा सदैव बनी रहती है।”
इस पावन आयोजन की व्यवस्थाओं में भगवती प्रसाद ओझा, राकेश कुमार शर्मा, श्याम सुंदर राठौर, संजय गुप्ता, प्रदीप कुमार पांडा, अशोक कुमार यादव, अशोक कुमार शर्मा, मुन्नालाल एडवोकेट, रमेश चंद शर्मा, जीवनलाल शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर पंडित अविनाश चंद्र पचौरी, जयशंकर पाराशर, कपिल नरूला, जयवीर सिंह चौधरी, गंगा सहाय उपाध्याय, बबलू, श्यामबाबू, चिंतन, सुरेश शर्मा, रामवीर शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page