अधिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर बाबा बर्फानी मन्दिर पर हुआ मिल्क शेक वितरण
हाथरस। अधिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य उषा गुप्ता द्वारा शहर के वरिष्ठ चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. वी. डी. गुप्ता की स्मृति में मुरसान गेट स्थित शांतिकुंज बाबा बर्फानी मंदिर पर ब्रज कला अकादमी के तत्वावधान में मिल्क शेक वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेठ नन्नूमल गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, वंदना वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय, विनय वार्ष्णेय, कवियत्री मीरा दीक्षित, हरीश वार्ष्णेय, मीरा वार्ष्णेय, रिचा वार्ष्णेय, रामबेटी आदि का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही।
इस अवसर पर ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने पहुंचकर बाबा बर्फानी के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं को मिल्क शेक वितरण में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
अपने संबोधन में चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि अधिक मास की एकादशी आत्मशुद्धि, सेवा और पुण्य अर्जन का श्रेष्ठ अवसर है। स्वर्गीय डॉ. वी. डी. गुप्ता की स्मृति में आयोजित यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि सेवा और संस्कार ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान हैं तथा ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हैं।

