Breaking News
नयाबांस जैन मंदिर में पंच कल्याणक महामंडल विधान का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया पूजन

हाथरस। नयाबांस स्थित 1008 श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में आयोजित दो दिवसीय बिम्ब बिराजमान स्थापना महामहोत्सव एवं श्री पंच कल्याणक महामंडल विधान के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर भगवान की आराधना की।
कार्यक्रम में शांतिधारा की बोली जितेंद्र जैन रेडीमेड एवं अभिषेक जैन ने प्राप्त की। बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया (अलीगढ़) के सानिध्य में नयाबांस प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री पंच कल्याणक महामंडल विधान में 121 ऋद्धि मंत्रों के अर्घ्य चढ़ाए गए।
प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया जी ने कहा कि 19 वर्ष बाद नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन के नेतृत्व में यह महामहोत्सव आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस विधान की अपनी विशेष महिमा है और इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से मंदिर में आते समय नाखूनों पर नेल पॉलिश एवं लिपिस्टिक का प्रयोग न करने का आग्रह किया।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में मंदिरों में पुजारियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, इसलिए मंदिर प्रबंध समितियों को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
राकेश भैया जी ने बताया कि नयाबांस स्थित अतिशय क्षेत्र मंदिर के मूलनायक भगवान चंद्र प्रभु की प्रतिमा अत्यंत चमत्कारी है। उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार 27 मई को प्रातः 6:30 बजे भगवान चंद्र प्रभु का महामस्तकाभिषेक स्वर्ण कलश से किया जाएगा, जिसके पश्चात 108 कलशों से अभिषेक संपन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। यज्ञनायक की बोली नयाबांस कमेटी कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन ने प्राप्त की, जबकि सौधर्म इंद्र की बोली अभिषेक जैन ने ली। वेदी पर दीप प्रज्ज्वलन की बोली कल्पना जैन चूर्ण तथा जिनवाणी विराजमान करने की बोली शशि जैन एवं उमाशंकर जैन ने प्राप्त की।
पांच मंगल कलश स्थापना की बोली उषा जैन, निकिता जैन, सरिता जैन एवं सुरभि जैन ने प्राप्त की। दृढ़मति महिला मंडल अध्यक्ष मंजू जैन सोगानी ने मंदिर सामग्री का दान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष उमाशंकर जैन, मंत्री यतीश जैन, कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन, धीरज जैन, पंकज जैन अमीन, अभिषेक जैन, नीरज जैन, सुदीप जैन अमीन, इंजीनियर पी.के. जैन, उमेश चंद जैन, राजकुमार जैन लोहिया, सुधीर जैन ज्वेलर्स, कमलेश जैन, संदीप जैन ज्वेलर्स, अमित जैन, जितेंद्र जैन रेडीमेड, सौरभ जैन रानू, अतुल जैन, रतन जैन, गगन जैन, कपिल जैन चूर्ण, रवि जैन, डॉ. सुमित जैन, सुभाष चंद जैन, धर्मेंद्र जैन, मनोज जैन, अनिल जैन फोटो, अनिल जैन गुड्डू, श्वेतांक जैन, राहुल जैन रंग, आकाश जैन, राजीव जैन, अनुज जैन, पुलकित जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page