Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों/आश्रितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें:एडीएम

हाथरस । भूतपूर्व सैनिकों/आश्रितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चन्द्र ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों एवं उनके परिवारों की देखभाल करना केवल हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उनके हितों की रक्षा एवं समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सैनिकों से संबंधित कोई भी मामला लंबित न रखा जाए तथा सभी प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना का उद्देश्य ही सैनिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है, और जब यह बोर्ड अपने उद्देश्यों की पूर्ति करेगा, तभी इसकी वास्तविक सार्थकता सिद्ध होगी।
माह फरवरी, 2026 तक विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमा० रघुवीर सिंह ने बताया कि थल सेना, नौ सेना व वायु सेना से 19 सेवानिवृत्त सैनिको व 01 स्व० सैनिक की पत्नियों को पहचान पत्र जारी किये गये है। भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को उत्तर प्रदेश सरकार, केन्द्र सरकार व उनके उपक्रमों में घोषित कोटे में आरक्षण के तहत रोजगार दिलवाने के सम्बन्ध में 03 पूर्व सैनिकों का नाम डी.जी.आर दिल्ली को नौकरी हेतु संस्तुति किया गया है। सेवारत सैनिकों से प्राप्त 02 आवेदन पत्रों को पुलिस व प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिये प्रेषित किया गया। 04 भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों का सेना में भर्ती हेतु रिलेशन प्रमाण पत्र बनाने हेतु कार्यवाही की गयी। 04 पूर्व सैनिकों के आश्रितों को पारिवारिक पेंशन दिलाने हेतु कार्यवाही की गयी। 10 पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के आश्रितों को विभिन्न कोर्स में दाखिला हेतु आश्रित प्रमाण पत्र जारी किये गये। 04 भूतपूर्व सैनिको/शहीद सैनिकों के आश्रितों का पार्ट टू आर्डर कराये जाने की कार्यवाही की गयी। द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों व उनकी पत्नियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देय धनराशि 6000/- प्रति माह की दर से पेंशन का वितरण माह फरवरी 2026 तक कर दिया गया है। जनपद के द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों उनकी पत्नियों की संख्या-04 है। कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की पत्नियों को रू0 7500/- प्रतिमाह एंव माता पिता को रू० 5000/- प्रतिमाह की दर से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन का वितरण माह जनवरी 2026 तक कर दिया गया है। जनपद के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों एवं माता-पिता की संख्या-04 है। केन्द्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली से 05 पूर्व सैनिकों की पुत्रियों की शादी एंव पुनर्वास निधि द्वारा 01 पूर्व सैनिकों की विधवा की पुत्री की शादी हेतु अनुदान रूपये एक-एक लाख रुपये की धनराशि दिलाये जाने की कार्यवाही की गयी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह फरवरी तक 123 आश्रितों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा छात्रवृत्ति दिलवाई जाने की कार्यवाही की गयी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 01 पूर्व सैनिकों के अश्रितों को उत्तर प्रदेश सैनिक पुर्नवास निधि, राज्यपाल सचिवालय लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति दिलवाई जाने की कार्यवाही की गयी। पूर्व सैनिकों के 02 आश्रितों को आर्मी ग्रुप इन्श्योरेन्स द्वारा बीमा की धनराशि का लाभ दिलवाने की कार्यवाही की गई।
इस मौके पर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

करवन नदी के तट पर चला साफ-सफाई अभियान

हाथरस। जिला गंगा समिति, विकास खंड मुरसान के करवन नदी पटेनी पुल के निकट गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, बच्चों एवं विभागीय कर्मचारियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत करवन नदी के तट पर साफ-सफाई अभियान से की गई। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर नदी किनारे जमा कचरे को हटाया और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही लोगों को नदी संरक्षण एवं पर्यावरण बचाने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री अमित मोहन गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि नदियों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नदी में कूड़ा न डालें और आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण में आगे आने के लिए प्रेरित किया।ग्राम प्रधान ने अपने वक्तव्य में कहा कि गांव स्तर पर स्वच्छता अभियान को निरंतर चलाया जाएगा और सभी ग्रामीण मिलकर नदी को साफ रखने का संकल्प लें। उन्होंने ग्रामवासियों से सहयोग की अपील की।जिला परियोजना अधिकारी ने गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और सामूहिक प्रयास से ही नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने गंगा स्वच्छता की शपथ ली। अंत में ग्रामीणों को भोजन पैकेट वितरित किए गए।

इस मौके पर ग्राम प्रधान, ग्राम सभा सदस्य, क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री अमित मोहन गौड़, जिला परियोजना अधिकारी, वन दरोगा, वन रेंज स्टाफ, स्कूल के बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जीवन के थपेड़ों को रोकने का केन्द्र है आश्रम: मोहन भागवत, जीवन दीप आश्रम का हुआ लोकार्पण

वृन्दावन(मथुरा) । जीवन दीप आश्रम वृन्दावन के लोकार्पण समारोह में बोलते हुये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहनराव भागवत ने कहा कि आश्रम केवल पेट भरने का नहीं बल्कि वास्तविक ज्ञान का केन्द्र होते है।इनसे व्यक्ति को जीवन मे इतना साहस मिलता है कि वह जीवन के थपेड़ों से लड़ने में सक्षम बनता है।उन्होंने आगे कहा कि आश्रम एक पाठशाला हैं।यहां जीवन की विद्या सिखायी जाती है।आश्रम में आने वाला पाठ पढ़ने वाला न सिर्फ अपने भौतिक शरीर को ठीक रखता है अपितु भौतिक जीवन से बाहर भी वह अग्रेसित होकर पारलौकिक जीवन की सुधार की ओर बढ़ जाता है।
मोहन भागवत जी महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी जी महाराज द्वारा वृन्दावन में नए बनाये गए जीवन दीप आश्रम के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे उन्होंने यतीन्द्रनन्द जी द्वारा भारत की बढ़ती जनसख्या के प्रश्न पर कहा कि आज मैं यहां इस बिषय पर बोलने नहीं आया हूँ फिर भी धर्म और चिकित्साविज्ञान तथा व्यवहार कहता है कि तीन संतान अवश्य होनी चाहिये ।जनसंख्या शास्त्री कहते हैं।कि तीन बच्चे के नीचे मत आओ आज दुनिया के देश प्रयास करके अपनी जन्म दर को बढ़ा रहे हैं।पचास साल बाद भी यह जनसंख्या उपयोगी बने ऐसा सबको समझाकर पॉपुलेशन पॉलिसी लानी चाहिये।मनुष्यों के कल्याण के लिये यह आवश्यक है कि उनके तीन संताने हों हांलांकि किसीअविवाहित से ये सवाल नहीं होना चाहिये फिर भी मैंने उत्तर दिया।
समारोह का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ के साथ दिल्ली स्कूल के बच्चों की सुंदर।प्रस्तुति के साथ हुआ।तथा बीच मे भी विभिन्न प्रान्तों के संघ के विद्यालयों के छात्रा वास से आयी हुई बच्चियों ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के लोकनृत्य की सुंदर झांकी प्रस्तुत की।

मैं बचपन से स्वयंसेवक हूँ : सन्त अवधेशानन्द

समारोह में जुनागठ अखाड़ा के पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेस्वर अवधेशानन्द गिरी जी ने कहा हमने 12 लाख नागाओं को दीक्षा दी है।हमारे मस्तक पर त्रिपुंड है अर्थात यह हमारे शैव होने का प्रतीक है।हम अंदर से शाक्त है।व्यवहार से हम वैष्णव हैं अर्थात हम सब साधु संत एक हैं।उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने मुझसे पूछा कि सर संघ चालक और स्वयंसेवक में क्या अंतर है हमने कहा दोनो में समानता यह है कि दोनों ही स्वयंसेवक है।उन्होंने आगे कहा कि मैं भी बचपन से स्वयंसेवक हूँ।और यतीन्द्रानन्द जी भी बचपन से स्वयंसेवक हैं।

समारोह में दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि शत संकल्प के।प्रति पूर्ण निष्ठा ही संसार के किसी भी कार्य की पूर्ति में सहायक है।उन्होंने कहा हमारे अंदर अहंकार न हो।जीवन दीप आश्रम के लोकार्पण पर।उन्होंने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह में मंच पर साधु संतों के साथ संघ के अखिल भारतीय अधिकारी इंद्रेश जी,विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश जी उपस्थित रहे।
समारोह का संचालन स्वामी पद्मानन्द गिरी जी महाराज ने किया। समारोह का समापन वंदेमातरम के साथ।हुआ।

नगर पालिका हाथरस में मनोनीत सभासद बनाए जाने पर किया स्वागत

हाथरस। अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन (रजि.) हाथरस द्वारा वैश्य समाज के प्रतिभाशाली युवा विवेक महाजन जी को भारतीय जनता पार्टी का नगर अध्यक्ष एवं नगर पालिका हाथरस में मनोनीत सभासद बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष मोहन वार्ष्णेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, युवा जिला मंत्री विष्णु वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता एवं अमित भौतिका प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने श्री विवेक महाजन जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान शुभारम्भ, सदर विधायक ने निःक्षय वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना

हाथरस । विश्व क्षय रोग दिवस-2026 (“Yes We Can End TB: Led by Bharat. Powered by. Janbhagidari”) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त हुई ग्राम पंचायतों के 66 ग्राम प्रधानों, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सीएचओ एवं समाजसेवियों को कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित के साथ प्रतीक चिन्ह के रूप में गांँधीजी की प्रतिमा तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा 10 क्षय रोगियों को पोषण ढलिया वितरित कर गोद लिया और कलेक्ट्रेट परिसर से निःक्षय वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने क्षय रोग (टीबी) से मुक्त हुए ग्रामों के सम्मानित ग्राम प्रधानों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं निःक्षय मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को पोषण पोटली प्रदान करने का कार्य जो विभिन्न संस्थाएं कर रही हैं, वह अपने आप में गर्व की बात है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि आने वाले समय में अन्य ग्राम पंचायतें भी यह संकल्प लें कि उनके क्षेत्र में कोई भी टीबी रोगी न रहे। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है कि हमारा देश सबसे पहले टीबी मुक्त बने और इस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है, जिसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में टीबी एक सामान्य लेकिन गंभीर बीमारी थी, जिसके बेहतर इलाज के अभाव में मरीज की मृत्यु तक हो जाती थी। परंतु आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के माध्यम से अब यह संभव हो गया है कि समय पर जांच और उपचार के जरिए टीबी रोग को पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपनी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी और उनके द्वारा किए गए समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना की। ग्राम प्रधान, समाजसेवी और कर्मचारी जिन्होंने टी.बी. मुक्त अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्हें इस सम्मान से प्रेरित होकर और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने सभी से स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए साथ मिलकर काम करने की अपील की। समस्त ग्राम प्रधानो को मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की अन्य ग्राम पंचायतों के लिये प्रेरणा स्रोत बताया गया कि जिस तरह आपने अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त कराया है ठीक उसी तरह जनपद के अन्य ग्राम प्रधान भी अपने क्षेत्र को टीबी (क्षय) रोग मुक्त करायें। टीबी रोगियों को गोद लेने के लिये अन्य व्यक्ति भी ऩिक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को गोद लेकर उनका जीवन सफल बनायें। जिससे टीबी बीमारी का उन्मूलन हो।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्ष 2023 से लगातार दो ग्राम पंचायतें बेहटा तथा बहादुरपुर देवकरन टीबी मुक्त रही हैं। इसी प्रकार 16 ग्राम पंचायतें दो वर्षों से लगातार टीबी मुक्त रही हैं तथा 48 ग्राम पंचायतें प्रथम बार टीबी मुक्त रही हैं। जिन्हें क्रमशः गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज की महात्मा गांधी जी की प्रतिमा भेंट की गई। इसी प्रकार दो सीएचओ को उत्कृष्ट कार्य हेतु एवं निःक्षय मित्रों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। 10 क्षय रोगियों को पोषण ढलिया वितरित कर गोद लिया गया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी एवं उप-जिला क्षय रोग अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को मानक के अनुरूप पुष्टाहार उपलब्ध कराये :डीएम

हाथरस । पोषण अभियान के अन्तर्गत जिला पोषण समिति एवं जिला निगरानी समिति तथा आंगनबाड़ी भवन निर्माण आदि के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत बच्चों वजन और लम्बाई एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित रूप से वजन की माप, गर्भवती महिलाओं/बच्चों का डेटा त्रुटि पूर्ण रहित ढंग से पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर एप, हॉट कुक्ड मील, कुपोषित बच्चों के प्रबंधन, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रों के कायाकल्प/लर्निंग लैब तथा सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदोन्नति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के चिन्हीकरण, हाउस-टू-हाउस सर्वे तथा 0-5 वर्ष के बच्चों के वजन एवं लंबाई से संबंधित प्रस्तुत की गई पीपीटी में भ्रामक डेटा दर्शाया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की डेटा त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत हाउस-टू-हाउस सर्वे सुनिश्चित किया जाए, गर्भवती महिलाओं का सही चिन्हीकरण किया जाए तथा सभी आंकड़ों को पोषण ट्रैकर एप पर शुद्ध एवं सत्यापित रूप से फीड कराया जाए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सत्यापन हेतु टीम गठित कर डेटा की जांच कराई जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदोन्नति एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं एवं 0-5 वर्ष के पंजीकृत बच्चों को मानक के अनुरूप पुष्टाहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे कुपोषण की समस्या को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के माध्यम से अति कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का नियमित रूप से वजन एवं लंबाई मापी जाए तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण एवं लर्निंग लैब से संबंधित शेष कार्यों को यथाशीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस, सी0डी0पी0ओ0, आईसीडीएस के समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

सरस्वती विद्या मन्दिर में NEET एवं JEE (Mains) की तैयारी हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन

हाथरस। NEET एवं JEE (MAINS) की तैयारी के लिए अब जिले से बाहर जाकर तैयारी करने की आवश्यकता नही है। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, में ही अब इसकी तैयारी कराई जाएगी इसके लिये विधालय द्वारा योग्यतम शिक्षकों का चयन किया गया है।
इसी के तरह आज NEET एवं JEE (Mains) की तैयारी हेतु प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा विद्यालय के प्रबंधक श्री मनोज अग्निहोत्री एवं प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र शर्मा के संरक्षण में संपन्न हुई।
इस परीक्षा में कुल 152 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि उत्तीर्ण विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे वे NEET एवं JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर अपने उज्जवल भविष्य का यहीं से निर्माण कर सकेंगे इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा योग्यतम शिक्षकों का चयन किया गया है जो आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की एवं आईआईटी गुवाहाटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर अब हाथरस में प्रतिभाओं को निखारेंगे ऐसी व्यवस्था अन्य किसी शिक्षण संस्थान में नहीं है।
शिक्षकों के क्रम में श्री राम भारद्वाज भौतिक विज्ञान, डॉ. निश्चल भारद्वाज पीएचडी रसायन शास्त्र आईआईटी इंदौर, डॉ मोहन तिवारी पी एचडी रसायन शास्त्र आईआईटी रुड़की, डॉक्टर सुष्मिता दास एम टेक आईआईटी खरगपुर, पी एचडी डीआरएल, श्री चंद्रशेखर शर्मा आईआईटी गुवाहाटी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके साथ ही नवीन सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में 256 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो विद्यालय के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा के सफल आयोजन पर समस्त आचार्यगण एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

श्रीराम के जीवन के प्रेरणादायी प्रसंग व सामाजिक समरसता का महत्व बताया, हाथरस नगर में रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न

हाथरस। उपखंड खाती खाना, खंडेलवाल धर्मशाला हाथरस में राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में गोपाल कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद हाथरस, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में संतोष खंडेलवाल, कार्यक्रम संयोजक के रूप में‌ कामना शर्मा जिला संयोजिका मातृशक्ति हाथरस उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में गोपाल कृष्ण ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग, सामाजिक समरसता का महत्व तथा विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति के कार्यों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे :‌ कनक खंडेलवाल जिला सह सयोजिका मातृ शक्ति, महक रावत जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी, रेखा खंडेलवाल, डिंपल खंडेलवाल, कामना,वाणी,कामनी उपखंड की अनेक मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले 15 मार्च से 30 मार्च तक पूरे हाथरस जिले में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

डीएम ने की सासनी समाधान दिवस में जनसुनवाई, 09 प्रार्थना पत्रों में से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हाथरस । सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील सासनी में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए।
सासनी तहसील सभागार में जनसामान्य की शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए। पूर्व में प्राप्त शिकायतों की यथास्थिति एवं निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने समाधान पंजिका में दर्ज शिकायतों की आख्या का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
सासनी समाधान दिवस में 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा हाथरस तहसील में कुल 21 शिकायतों में से 03 शिकायत, सादाबाद तहसील में कुल 10 शिकायतों में से 02 तथा सि0राऊ तहसील में कुल 37 शिकायतों में से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील समाधान दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी सासनी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

नहीं आए डीएम, एसडीएम के समक्ष आईं कुल 18 शिकायतें

सादाबाद। सादाबाद तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण तहसील समाधान का आयोजन हुआ। इस समाधान दिवस में एसडीएम मनीष चौधरी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। दिवस के दौरान कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के आने की संभावना थी, लेकिन डीएम नहीं पहुंचे। इधर, मौसम के खराब होने व आलू खुदाई का कार्य होने की वजह से दिवस में फरियादियों की संख्या भी काफी कम रही। चक मार्गों पर कब्जे सहित कई अन्य शिकायतें आईं। इस अवसर पर तहसीलदार हेमंत चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समाधान किया जाए।

You cannot copy content of this page