हाथरस। पतंजलि महिला योग समिति हाथरस के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर के अंतिम दिन का योग सह जिला प्रभारी सरिता माहेश्वरी के आवास पर महिला योग समिति हाथरस की जिला प्रभारी बहन यशवाला शर्मा के द्वारा योग,प्राणायाम एवं सूक्ष्म योग अभ्यास के अलावा योग से बीमारियों का इलाज एवं खान-पान के विषय में आवश्यक जानकारी दी गयी l आज योग शिविर के समापन पर योग शिक्षक नरेन्द्र बंसल जी , दिनेश गुप्ता , संतोष लवानियाँ , राजीव गर्ग , सचेद्र कुमार , अरविन्द , श्री कांत गर्ग , पदम वर्मा , अनिल शर्मा आदि योग साधक विशेष रूप से उपस्थिति रहे । दिनेश माहेश्वरी एवं सरिता माहेश्वरी द्वारा आज के समापन कार्यक्रम में उपस्थित सभी योग शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पटका पहना के सम्मानित किया । जो साधिकायें पांचो दिन योग शिविर में उपस्थित रहीं उन्हें भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया । शिविर के अंतिम दिन योग शिक्षिका बहन शिप्रा बंसल, चांदनी शर्मा,मिथलेश वर्मा, मालती गर्ग, कल्पना सेंगर, सरिता रानी गुप्ता,संजू शर्मा, शशि लवानिया,रेनू गर्ग, रश्मि वार्ष्णेय, शीला सेंगर सहित कुल 46 योग साधक /साधिकाओं द्वारा भाग लिया गया l शिविर के अंत में सरिता माहेश्वरी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और सभी से नियमित योग कक्षा में रामेश्वर धाम बगीची पर पहुंचने की अपील भी की l
हाथरस। स्व -गणना के लिए एक शिविर का आयोजन आरआर सिनेमा (माया टॉकीज) ढकपुरा रोड पर शनिवार को प्रातः जीएसटी विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया । जिसमें प्रदेश में प्रस्तावित स्व-गणना 2027 के प्रथम चरण के सूचीकरण के अंतर्गत स्वजनगणना जीएसटी उपायुक्त आरके सिंह की अध्यक्षता में जनपद वासीयों विशेष कर उद्योगपति व्यापारी सामाजिक बुद्धिजीवी आमजन समुदाय के हित में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें । देश के विकास में महत्वपूर्ण योजनाओं एवं संसाधनों के समुचित वितरण एवं जन कल्याणकारी नीतियों के प्रसार प्रचार क्रियान्वन का महत्वपूर्ण आधार इस प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है जीएसटी कमिश्नर आरके सिंह ने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वह स्वजनगणना शिविर सुविधा का लाभ उठाकर निर्धारित अवधि में स्वयं अपना अपने परिवार का एवं मिलने वालों का ऑनलाइन के माध्यम से अथवा शिविर में लाभ उठाये सरकार की योजनाओं को पूर्ण करने में अपना योगदान दें शिविर की व्यवस्था में जीएसटी अधिकारी नीरज कुमार,आशीष यादव, कमलेश कुमारी वरिष्ठ सहायक सुरेन्द्र कुमार मयूर अग्रवाल जगदीश प्रसाद आशीष शर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने अपना स्व -गणना रजिस्टर्ड कराया ।
हाथरस। समायोजन में कतिपय शिक्षक साथियों के साथ भेदभाव हो रहा है इस क्रम में यूटा मुरसान के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार ने वताया कि समायोजन से व्यथित सभी शिक्षक साथी चाहे वह जूनियर हों या सीनियर या समायोजन में निकटतम विद्यालय होने के उपरांत भी आपको दूरस्थ विद्यालय में प्रतिस्थापित किया गया हो ऐसे सभी साथी बीएसए ऑफिस में अपना प्रत्यावेदन/ आपत्ति सम्यक साक्ष्य सहित अविलंब अवश्य दर्ज करायें। जो गलती 2.0 समायोजन में कतिपय साथियों द्वारा की गई है। जिस कारण उनका वेतन अवरुद्ध का आदेश निर्गत हुआ था। यह गलती आप ना करें जल्द ही समायोजन के विषय में विस्तृत वार्ता श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हाथरस से की जानी प्रस्तावित है। यूटा संगठन सदैव ऐसे मुद्दों के लिए प्रथम पंक्ति में खड़ा है। जो शासन की नीतियों की आड़ में शिक्षकों का शोषण करते हैं।
हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हाथरस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कार्यालयीय कार्यों की प्रगति एवं अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध अलमारियों को खुलवाकर अभिलेखों के रखरखाव की जांच की तथा निर्देशित किया कि समस्त अभिलेख सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संरक्षित किए जाएं। साथ ही अनावश्यक एवं निष्प्रयोज्य सामग्री तथा पुराने अभिलेखों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कार्यालय में विकलांग प्रमाण पत्र तैयार होने के उपरांत भी रखे हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तैयार विकलांग प्रमाण पत्रों को संबंधित लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यालय के मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, जिससे कार्यालय की सुरक्षा एवं अनुशासन व्यवस्था बनी रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हाथरस । कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग तथा अवस्थापना निधि में अवशेष/प्राप्त धनराशि से कराये जाने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों हेतु प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों के अनुमोदन से लेकर पूर्ण होने तक समस्त कार्यों का समय-समय पर मौका मुआयना करने तथा आवशेष/अपूर्ण कार्यो को तय समय में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण करने व नये स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया ससमय कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस धनराशि का उपयोग स्थानीय नागरिकों के लाभ के लिए पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जाए। साथ ही, इस धनराशि का सही स्थान पर आवंटन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को विस्तृत योजना प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में प्रस्तावित कार्यों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जाए और सुनिश्चित किया जाए कि योजना के सभी बिंदुओं का सही तरीके से पालन हो। उन्होंने नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों से यह भी कहा कि वे अपने क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को पहचानकर उसे प्राथमिकता देने के लिए उचित कदम उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की गति को बढ़ाने और नागरिकों की सेवा में सुधार लाने तथा आम जनमानस की मुलभूत आवश्कताओं को पूरा करना है। जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के मा0 अध्यक्ष और अधिकारियों से निरंतर सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा की ताकि सभी प्रस्तावित योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रस्ताव सदन की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किए जाएं, जिससे परियोजनाओं का लाभ आमजनमानस तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। उन्होंने नगर निकायों में गीले एवं सूखे कूड़े के समुचित प्रबंधन हेतु प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध कॉलोनियों एवं नई अनियोजित बसावट को बढ़ावा न दिए जाने पर भी जोर दिया। बैठक में नए हैंडपंप/वाटर कूलर स्थापित करने से पूर्व संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा स्थलों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए जिलाधिकारी ने शहर के मुख्य नालों एवं नालियों में जमा सिल्ट की सफाई हेतु विशेष अभियान चलाने तथा निकाली गई सिल्ट का समय से उठान कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त हैंड पाइप रिबोर से निकले पुराने पाइपों का उपयोग गौशालाओं में टीन शेड निर्माण कार्य में किए जाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विकास कार्यों हेतु धनराशि उपलब्ध है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा कार्य पूर्ण होने के उपरांत संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं ठेकेदारों का भुगतान नियमानुसार समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित स्थलीय निरीक्षण किए जाने पर भी बल दिया।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, संबंधित नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मा० चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हाथरस। सादाबाद गेट स्थित प्राचीन मंदिर श्री शनिदेव जी महाराज में शुक्रवार प्रातः मंगला आरती के साथ श्री शनिदेव जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम आरंभ हो गया। इस अवसर पर मंदिर सेवायत चन्द्र प्रकाश जोशी ने बताया कि 2026 में शनिश्चरी अमावस्या: 16 मई, शनिवार की है। आज के दिन ही भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था। यह एक दुर्लभ संयोग है कि शनिवार के दिन ही शनिश्चरी अमावस्या यानी शनिदेव जन्मोत्सव पड़ रहा है। कई वर्षों बाद यह संयोग बना है। उन्होंने बताया कि अमावस्या 16 मई, शनिवार को सुबह 5:11 बजे आरंभ होगी। जबकि यह तिथि 17 मई तड़के 1:30 बजे संपन्न हो जायेगी। शनिश्चरी अमावस्या यानी शनि जमोत्सव और वट सावित्री व्रत भी है। यह दुर्लभ संयोग सालों बाद बना है। इस दिन शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष वाले लोगों के लिए पूजा, तेल से अभिषेक और दान करना बहुत शुभ होता है। पं. चन्द्र प्रकाश जोशी ने बताया कि श्री शनिदेव जन्मोत्स आरंभ हो चुका है। जिसके तहत शनिवार को भी मंगला आरती के अलावा मंदिर में भगवान श्री शनिदेव के भव्य फूल बंगला व विशाल छप्पन भोग के दर्शन सजाये जायेंगे। इस अवसर पर दूर दूर लोग हर वर्ष भगवान श्री शनिदेव के दर्शन करते हैं और स्टाल लगाकर भगवान की प्रसादी का वितरण करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवायत पुजारी श्री चन्द्र प्रकाश जोशी के अलावा राकेश भारद्वाज, प्रेम किशोर वशिष्ठ, प्रताप सिंह, विकास जोशी, आकाश जोशी, दिलीप कुमार (भूरा), नवीन वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, अतुल माहेश्वरी, पीयूष गुप्ता, सुशील गौतम, विपुल शर्मा, आलोक शर्मा, नवीन वर्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय (अखवार वाले), कुलदीप गौड़, संजय केशव दीक्षित व पं. मनीष शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
सहपऊ। सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा सहपऊ में पहली बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजीव वार्ष्णेय (कल्लन लाला), शैलेंद्र कुमार वार्ष्णेय, रमाकांत वार्ष्णेय एवं जगदीश वार्ष्णेय (पुन्ना) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं समाजसेवियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा लोगों ने “रक्तदान महादान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में रक्त की कमी से अनेक मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस प्रकार के शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। “रक्तदान – जीवनदान” मानव सेवा का यह अभियान सहपऊ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने आयोजन की सराहना की।सभी ग्रुपों का 42 युनिट रक्त संग्रह हुआ शिविर में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल,शैलेंद्र सांवलिया,अमित वार्ष्णेय,डा.सौरभ गुप्ता,मुरारी चौधरी, इंद्रेश चौधरी, सतेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार, भूदेव, पुनीत वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, रिंकू वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, महेश शर्मा माही,अमर अरोड़ा, चमन वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय,संदली वार्ष्णेय, परी वार्ष्णेय, चंचल वार्ष्णेय, शिल्पा वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे
हाथरस। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में आज घंटाघर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जनपद संरक्षक श्री शरद उपाध्याय ‘नंदा’ एवं जिला अध्यक्ष विनीत शर्मा (बंसी पंडित) ने किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उक्त बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी वर्ग या समाज के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
हाथरस। नगर पालिका परिषद, हाथरस द्वारा शहर में बेहतर एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में पुराना मिल कंपाउंड, आगरा रोड स्थित नवीन स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा एवं जनहित से जुड़े सकारात्मक संदेशों से प्रेरित होकर पुराना मिल कंपाउंड, आगरा रोड स्थित नवीन स्ट्रीट लाइटों के उद्घाटन कार्यक्रम हेतु ई-रिक्शा से पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी उद्घाटन स्थल तक पहुंचीं। जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा मानना है कि हमें केवल सकारात्मक विचारों को सुनना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन में अपनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत करना चाहिए। ई-रिक्शा जैसे पर्यावरण हितैषी साधनों का उपयोग न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक है, बल्कि यह स्वच्छ एवं जागरूक भारत के निर्माण की दिशा में भी एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। आइए, हम सभी राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े ऐसे सकारात्मक प्रयासों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक शहर के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सम्मानित सहयोगी उपस्थित रहे, जिनमें विवेक गुप्ता नगर अध्यक्ष भाजपा, अशोक गोला सभासद, रामजी लाल वर्मा सभासद, दिनेश सिंह (नन्हे भैया) सभासद, प्रमुख उद्ययोगी मनोज अग्रवाल राया वाले, धीरज जैन सभासद प्रतिनिधि, बीना जैन सभासद एवं शालिनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी जी ने कहा कि नगर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी होने से आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा राहगीरों एवं व्यापारियों को आवागमन में राहत प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद लगातार कार्य कर रही है। नगर पालिका परिषद, हाथरस द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 350 नग 90 वाट की आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटों की खरीद कर अधिष्ठापन कराया जा रहा है। यह स्ट्रीट लाइटें नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों वाले वार्ड संख्या 29, 30, 31, 32 एवं 33 में उन विद्युत पोलों पर लगाई जा रही हैं, जहां पूर्व में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं थी। नगर के इन प्रमुख बाजार क्षेत्रों में प्रतिदिन भारी संख्या में आमजन का आवागमन बना रहता है। रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी के अभाव में व्यापारियों, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद अब इन क्षेत्रों में रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे नागरिकों की सुरक्षा बढ़ेगी और बाजारों में सुगम आवागमन हो सकेगा। नगर पालिका परिषद द्वारा केवल मुख्य बाजार क्षेत्रों तक ही सीमित न रहते हुए नगर के अन्य वार्डों में भी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। पालिका प्रशासन द्वारा राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग 3000 नई स्ट्रीट लाइटों की खरीद की कार्यवाही भी प्रगति पर है। इन लाइटों के स्थापित होने के बाद नगर के लगभग सभी प्रमुख मार्ग एवं पोल रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे। इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद, हाथरस द्वारा स्ट्रीट लाइटों के संचालन को व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने के लिए ऑटो टाइमर भी खरीदे जा रहे हैं। इन ऑटो टाइमरों के माध्यम से स्ट्रीट लाइटें निर्धारित समय पर स्वतः चालू एवं बंद होंगी, जिससे दिन के समय लाइटों के अनावश्यक जलने की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा तथा विद्युत ऊर्जा की भी बचत होगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नगर पालिका परिषद एवं पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से शहर की तस्वीर बदल रही है तथा आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। नगरवासियों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रहने की अपेक्षा व्यक्त की।
हाथरस। श्याम कुंज स्थित एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज में इण्टरमीडिएट सी0बी0एस0ई0 बोर्ड परीक्षा-2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसका शुभारम्भ उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, संस्था के डायरेक्टर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय एवं संस्था के प्रशासनिक हेड हर्षित गुप्ता (एड0) ने मा0 सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रथम दस स्थान प्राप्त हर्ष वर्धन शर्मा 95.6 प्रतिशत, जाॅनी सिंह 93.2 प्रतिशत, पारूल 92.0 प्रतिशत, श्रेयश शर्मा 90.0 प्रतिशत, निराली गुप्ता 89.2 प्रतिशत, चिराग गुप्ता 87.0 प्रतिशत, अंशिका गौतम 85.4 प्रतिशत, रोहित सिंह 84.4 प्रतिशत, अमन अग्रवाल 81.2 प्रतिशत एवं लखन दीक्षित 80.8 प्रतिशत को उपजिलाधिकारी सदर द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह ने विद्यालय के दीर्घकालीन इतिहास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि 1998 में शिक्षाविद् एवं डी0आर0बी0 काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त द्वारा स्थापित यह विद्यालय विगत वर्षों में सी0बी0एस0ई0 बोर्ड परीक्षाओं में शानदार परीक्षाफल देकर जनपद हाथरस में शिक्षा क्षेत्र में नाम रोशन कर रहा है। यहाँ का मन को छू लेने वाला प्राकृतिक वातावरण उत्कृष्ट अनुशासन एवं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के समर्पण ने इस विद्यालय को उत्कृष्ट स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने प्रतिभाशली मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि के लिये हार्दिक बधाइे देते हुये कहा कि वह बिना रूके अपने लक्ष्य का निरन्तर ध्यान रखते हुये अपने उद्देश्य में सफल हों। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों से कहा कि वह अपने बालक-बालिका की रूचि के अनुसार उसे भविष्य की संस्कार युक्त शिक्षा दिलवायें एवं अपनी इच्छा को बालक-बालिका पर बल-पूर्वक न थोपें, जिससे इन मेधावियों की प्रतिभा सुगन्धित हो, पुष्पित एवं पल्लवित हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन रिद्धी अग्रवाल द्वारा किया गया। अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।