आईटीआई में 31 जुलाई को लगेगा शिक्षु मेला , एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप के लिए इंटरव्यू से होगा चयन
अलीगढ़। भारत सरकार के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगढ़ में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण हेतु “शिक्षु मेला” का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य के अनुसार यह मेला 31 जुलाई 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगढ़ परिसर में आयोजित होगा। इसमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज:

- आईटीआई की मार्कशीट व प्रमाण पत्र – मूल, छायाप्रति, अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण और प्रोफाइल का प्रिंट आउट । इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
आशीष सेंगर
aashishsengar@gmail.com

