Breaking News
मुख्य विकास अधिकारी ने सासनी के मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण

हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी पी०एन० दीक्षित ने सासनी के मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय श्री अखिलेश प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी, श्री अरूण कुमार, सहायक अभियंता, सी०एण्डडी०एस०, उ०प्र० जलनिगम (नगरीय) अलीगढ़ उपस्थित थे। उपस्थित सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय, के अन्तर्गत मेन बिडिंग, मिड डे मील कक्ष, टॉयलेट ब्लाक, गार्ड रूम एवं खेल का मैदान एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय से मेन बिडिंग तक सड़क का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्य दिनांक 08-08-2025 को प्रारम्भ किया गया है तथा 08, 2026 में यह कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। कार्य की कुल लागत 138.71 लाख रू० है।
उपस्थित सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि मेन बिडिंग में स्ट्रक्चर सम्बन्धी कार्य पूर्ण हो चुका है, टायल्स तथा फिनिसिंग कराये जाने का कार्य प्रगति पर है। मिड डे मील कक्ष में स्ट्रक्चर सम्बन्धी कार्य पूर्ण है एवं फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। मल्टीपिल हैण्डवॉश यूनिट का कार्य मिड डे मील कक्ष के पीछे कराया जाना रहा है। वर्तमान में विद्युत कार्य, प्लम्बिंग का कार्य, पेन्टिंग कार्य, छत पर ब्रिक कार्य, शटर लगाने का कार्य इत्यादि फिनिशिंग सम्बन्धी कार्य शेष हैं। इस यूनिट में बच्चों की सुविधा हेतु एक बड़ी वॉशवेशन लगवाये जाने के निर्देश दिये गये जिससे छात्र/छात्राओं को बर्तन में पानी लिये जाने हेतु कोई असुविधा न हो। अभी खेल के मैदान का कार्य अपूर्ण है। वाउन्ड्रीवाल जहाँ टूट रही है, को मरम्मत कराये जाने तथा मेन बिल्डिंग तक सी०सी० निर्माण का कार्य अपूर्ण है, जिसको पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अभियंता को दिये गये। योजनान्तर्गत एक सोखपिट एवं वॉटर रिचार्जिंग यूनिट का कार्य चल रहा है, निर्देशित किया गया कि जल संचय, जन भागीदारी के अन्तर्गत कार्य को फीड कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

नव संवत्सर पर निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य रथयात्रा, जीर्णोद्धार उपरांत विधि-विधान से हुआ रथ पूजन

हाथरस। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आगामी 19 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली भगवान परशुराम की ऐतिहासिक, भव्य एवं विशाल शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में शोभायात्रा में निकलने वाले प्रमुख रथ का जीर्णोद्धार पूर्ण होने के उपरांत विधि-विधान से पूजन संपन्न किया गया।
इस पावन अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र स्वरूप फौजी, उदय वीर शर्मा, हरि शंकर शर्मा, ऋषि कौशिक, बृजमोहन शर्मा, कृष्ण बिहारी शर्मा, राजेन्द्र चतुर्वेदी, आचार्य सनत गोपाल दीक्षित, आचार्य हरिश दीक्षित, डॉ. विकास शर्मा, विशाल सारस्वत, जय शर्मा, तरुण शर्मा, संजीव उपाध्याय, करण शर्मा एवं उदित शर्मा सहित अनेक सम्मानित व्यक्तियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने की। इस दौरान सभी ने भगवान परशुराम जी से समाज में एकता, समरसता एवं धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। रथ को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहने की उम्मीद है।
समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की गई।

बंशी पंडित बने भाजपा केजिला प्रतिनिधि ,भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा उर्फ बंशी पंडित को भाजपा का जिला प्रतिनिधि बनाए जाने पर आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाहा एवं अन्य वरिष्ठ भाजपाईयों द्वारा माला दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गया इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य नवनीत गौतम रजत चौधरी नीरेश कुमार सिंह नरेश ठाकुर दीपक मुदगल आदि लोग उपस्थित रहे।

विधायक सदर अंजुला माहौर ने किया आयरन सुक्रोज सप्ताह का शुभारम्भ

हाथरस। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर आयरन सुक्रोज सप्ताह का शुभारम्भ माननीय विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर जी एवं माननीय जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री प्रेम सिंह कुशवाह जी द्वारा फीता काटकर किया. माननीय विधायक जी एवं माननीय जिलाध्यक्ष जी द्वारा 10 गर्भवती महिलाओ को फल की टोकरी एवं लोहे की कढ़ाई वितरत की. इस अवसर पर ACMO (RCH)डॉ राजीव गुप्ता सर, डॉ पंकज कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सासनी, चतुर सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रज की पावन देहरी पर उतरेगा संस्कृति और श्रद्धा का विराट संगम ,19 मार्च को ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य रथयात्रा

ब्रज की द्वारा-देहरी कही जाने वाली हाथरस की पावन धरा पर 19 मार्च, दिन गुरुवार को ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम की भव्य रथयात्रा निकलने जा रही है। नवरात्रि के प्रथम दिन निकलने वाली यह शोभायात्रा इस बार केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि देश की विविध संस्कृतियों और परंपराओं का जीवंत संगम बनकर सामने आएगी।

रथयात्रा में ब्रज संस्कृति की झलकियां श्रद्‌धालुओं को भावविभोर करेंगी। विशेष आकर्षण के रूप में गिरिराज महाराज की मनोहारी झांकी सजाई जाएगी, जिसमें उनके भक्त ब्रज संत पंडित गया प्रसाद जी की झांकी के साथ छप्पन भोग की अलौकिक प्रस्तुति होगी। इसके आगे वृन्दावन से पधारी गौरिया मठ फी भजन-कीर्तन करती मंडली श्रद्‌धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर देगी और पूरा वातावरण “जय परशुराम” “जय श्रीराम” व “हरि बोल” के जयघोष से गुंजायमान हो उठेगा।

शोभायात्रा में सनातन परंपरा का एक और अद‌भुत दृश्य तब देखने को मिलेगा, जब वाराणसी के वटुक भगवान परशुराम के रथ के आगे शंखनाद करते हुए सनातन धर्म का आह्वान करेंगे।

देश की विविध संस्कृतियों को दर्शाने के लिए अलग-अलग प्रदेशों की झांकियां भी विशेष आकर्षण बनेंगी जैसे कि पंजाब की झलक गिदधा, भांगडा और पाइप बैंड की प्रस्तुतियों के माध्यम से दिखाई देगी, जो उत्सव का वातावरण बनाएंगी। वहीं वैष्णो देवी मंदिर पर आधारित रोड शो जम्मू और कश्मीर की धार्मिक आस्था और संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।

इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान और गुजरात की झांकिया भी वहां की लोकसंस्कृति, परंपरा और सभ्यता का मनोहारी परिचय देगी।

रथयात्रा में कई अनोखे व अद्भुत आकर्षण होंगे। मुम्बई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा गणेश जी, बाहुबली हनुमान जी, शिव ताण्डव, औघड नाथ की झॉकी, शिवजी की बारात, खाटू श्याम जी के दर्शनों के साथ साथ नौ काली और अठारह भैरव का भव्य प्रदर्शन होगा, जो कोलकाता, पश्चिम बंगाल की शक्तिपूजा और धार्मिक परपराओं का जीवंत दृश्य प्रस्तुत करेगा। गिर्राज जी की 56 भोग की झांकी में गिर्राज जी की छवि गाय के गोबर से निर्मित होगी।
इसके साथ ही गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाला देश का प्रसिद्ध जिया बैंड के साथ साथ अन्य प्रदेशों के मशहर बैण्ड भी इस रथयात्रा में अपनी प्रस्तुति देगा। देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों के साथ-साथ यह बैंड फिल्मी दुनिया की मधुर यादों को भी ताजा करेगा, जिससे श्रद्‌धालुओं और दर्शकों में उत्साह का संचार होगा।

आयोजकों का कहना है कि यह रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय विविधता का अद्‌भुत उत्सव होगी।

ब्राहमण महासभा ने विशेष रूप से विप्र समाज से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित इस ऐतिहासिक रथयात्रा में शामिल होकर भगवान परशुराम के चरणों में अपत्नी श्रद्धा अर्पित करें और ब्रजभूमि हाथरस की इस गौरवपूर्ण परंपरा के साक्षी बनें।

19 मार्च को निकलने वाली यह भव्य रथयात्रा निश्चित रूप से श्रद्धा, संस्कृति और सनातन गौरव का ऐसा दृश्य प्रस्तुत करेगी, जिसे देखने के लिए पूरा शहर उमडेगा और इतिहास के पन्नों में यह आयोजन स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा। इस बार श्रद्धालुओं के भाक्ति भाव को हष्टिगत रखते हुए शहर के चार प्रमुख चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शोभायाजा के प्रारम्भ से लेकर समापन तक संचालित होते रहेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष – योगेन्द्र शर्मा (योगा पण्डित जी) उपाध्यक्ष- बालकिशन शर्मा (बालो गुरू), शम्भूनाथ पुरोहित, विशाल सारस्वत (गारमेन्ट्स), सुमित शर्मा (लहरा), राकेश शर्मा, अनिल शर्मा
संयोजक- नरेन्द्र तिवारी, अधीर पचौरी, संतोष शर्मा, अंकित शर्मा, अरविन्द वशिष्ठ, अभिषेक शर्मा, डा. ललित शर्मा महामंत्री- जय शर्मा
कोषाध्यक्ष- तरूण शर्मा
विशेष सलाहाकार- कृष्ण विहारी शर्मा, करन शर्मा मंत्री देवेन्द्र मोहन शर्मा, दीपक शर्मा ट्रांसपोर्ट, विवेक उपाध्याय, कुलदीप वशिष्ठ, सौरभ शर्मा, विपुल गौड, गोपाल शर्मा
सहमंत्री- गौरव शर्मा, विकास भारद्वाज, विष्णु सारस्वत, अनुराग दीक्षित मीडिया प्रभारी- संजय शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, आर्यवर्त पुरोहितसह संयोजक- गौरव रावत, धीरेन्द्र पाठक, दीपक भारद्वाज, शिवम् शर्मा कार्यालय प्रभारी- मयंक शर्मा, गोविंद शर्मा, प्रतीक शर्मा, उदित शर्मा, शानू मार्गदर्शक मण्डल- संजय शर्मा (BBCN), प्रशान्त शर्मा, श्यामसुन्दर शर्मा, प्रवीन कौशिक, ललित शर्मा (लब्बू) राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी डा. विकास कुमार शर्मा मेला निदेशक फोकस ग्रुप हाथरस विशेष रूप से उपस्थित रहे

बकाया मानदेय और ईपीएफ के भुगतान की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन ,कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

हाथरस । बकाया मानदेय और ईपीएफ के भुगतान को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। समस्याओं के निस्तारण न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
विकास खंड हाथरस के रोजगार सेवकों ने हाथरस खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने कहा है कि मानदेय और ईपीएफ कई महीनों और वर्षों से लंबित है।
ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी मौखिक और लिखित रूप से कार्यालय को सूचित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी समाधान नहीं निकला है।
रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि 19 मार्च 2026 तक उनके बकाया मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया जाता है, तो वे 20 मार्च 2026 से मनरेगा (विकसित भारत- जी राम जी) के सभी कार्यों का बहिष्कार करेंगे। साथ ही, वे ब्लॉक कार्यालय पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
इस अवसर पर रविकांत शर्मा, अनिल पौरुष, लक्ष्मण पाल सिंह, अवनीश कुमार, सुनील कुमार शर्मा, शाहब सिंह, जसवंत सिंह, हरि किशन, चंद्रमोहन, सुभाष चंद्र, नरेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, मुकेश कुमार, तिलक सिंह, राकेश कुमार, दिनेश चंद्र, संध्या देवी और रवि बाबू सहित कई ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे।

सर्व सम्मति से परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष बने शीलेन्द्र कुमार शर्मा , समिति की बैठक में जनहित के कई प्रस्ताव पास

हाथरस। रविवार को परमार्थ सेवा समिति रजिस्टर्ड कार्यकारणी की बैठक अन्न क्षेत्र बागला कॉलेज रोड गांधी पार्क ऑफिस में पूर्व निर्धारित समय पर सभा के खजांची रमेश चन्द गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से शीलेन्द्र कुमार शर्मा को समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में कई प्रस्ताव भी पास किये गये।
बैठक की शुरूआत में सभा की पिछली कार्यवाही पढ़ कर सुनाई गई जिसमे सभी सदस्यों ने सहमति जताई । इसके उपरांत रमेश चन्द गुप्ता ने प्रस्ताव रखा गर्मी समय आ रहा गर्मी आने जाने वाले को ठंडा पीने के लिए एक नया वाटर कूलर आना चाहिए सभी सहमति दी परमार्थ सेवा समिति रजिस्टर्ड द्वारा व्यवस्था करने सहमति दी गई । पेंशन देने के लिए हर महीने की प्रत्येक 5 तारीख को एक कार्यकारणी के नए मेंबर को उपस्थिति रहना होगा जिसको फोन द्वारा सूचना दी जाएगी । रामगोपाल अग्रवाल गोलोकवासी होने कारण मृत्यु प्रमाण पत्र आने पर रिक्त पद पूर्व अध्यक्ष की जगह पूर्ति करने को रमेश चन्द गुप्ता ने प्रस्ताव रखा कि पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा अध्यक्ष बनाया जाये। जिसका अनुमोदन संजीव आंधीवाल किया।
सभा मौजूद सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ प्रस्ताव पर सहमति दे दी । मनोज अग्रवाल को आजीवन सदस्य नियमानुसार बनाया जाने का सर्व समिति से प्रस्ताव पास किया गया । अंत मे अन्य विषय न होने कारण मीटिंग कार्यवाही समाप्त करने घोषणा कर दी गई ।
समापन के उपरांत शपथ ग्रहण समारोह की परम्परा निभाते हुए पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि मैं मां अन्न पूर्णा देवी को साँक्छी मानते हुए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों भरोसा देता हूं कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसको पूर्ण विश्वास व कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा ।उन्होंने सेवा समिति के नियमानुसार पालन करने का पूर्ण विश्वास भी समिति के सदस्यों को दिया।
सभा मुख्य रूप मंत्री पुरूषोत्तम खंडेलवाल, खजांची रमेश चन्द गुप्ता ,उप मंत्री संजीव आंधीवाल, राजीव कौशिक एडवोकेट, मुरारी लाल पचौरी,राज कुमार अग्रवाल, महिपाल सिंह, विकाश चन्द अग्रवाल सूत वाले, दिनेश कुमार सरदाना , शीलेंद्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
उक्त जानकारी समिति के मंत्री पुरूषोत्तम खंडेलवाल ने दी।

खिटोली कटेलिया में श्री राम-काली मेला, भव्य शोभायात्रा व रसिया दंगल का आयोजन — डॉ. विकास शर्मा ने किया शुभारंभ

सासनी क्षेत्र के ग्राम खिटोली कटेलिया में आयोजित श्री राम-काली मेला, भव्य शोभायात्रा एवं रसिया दंगल का कार्यक्रम बड़े उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता डॉ. विकास शर्मा द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

मेले के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सेंगर तथा मेला आयोजक जितेन्द्र कुमार (ग्राम प्रधान) ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और मां काली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं रसिया दंगल में कलाकारों ने पारंपरिक ब्रज रसिया प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मेला कमेटी के सदस्य हरेंद्र सिंह, सुमित सेंगर, संदीप सिंह, धर्मवीर सिंह पुंढीर, विनोद जादौन, लखन शर्मा, अमित जादौन, प्रताप सेंगर, जय प्रकाश बघेल, पप्पू जाटव, श्रीपाल हरिजन, मनोहर सिंह प्रजापति, खूब सिंह और प्रमोद अहेरिया सहित समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रीय जनता बड़ी संख्या में मौजूद रही।

आयोजकों ने बताया कि यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसमें हर वर्ष हजारों लोग शामिल होकर आस्था और संस्कृति का उत्सव मनाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

समाजसेवियों ने किया अज्ञात शव का हिंदू रीति रिवाज के साथ दाहसंस्कार

हाथरस।व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है
अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा ।
दिनांक 8 मार्च 2026 को सिकंदराराऊ कोतवाली के अंतर्गत नसीरपुर बंबा (अंडरपास )के नजदीक पानी में एक महिला का सड़ा गला शव पुलिस को मिला उक्त महिला का शव पूरी तरह से गल चुका था महिला की उम्र लगभग 32 वर्ष थी
साथ में नीरज गोयल तरुण राघव कांस्टेबल दीपक चौधरी महिला कांस्टेबल मिथिलेश कुमारी मौजूद रहे
पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया
अंतिम संस्कार में प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले,साथ में नीरज गोयल तरुण राघव कांस्टेबल दीपक चौधरी महिला कांस्टेबल मिथिलेश कुमारी आदि मौजूद रहे

19 मार्च को निकलेगी ‘छठी प्रभु श्री राम शोभा यात्रा’

हाथरस । सासनी कस्बा में हिंदू नवसंवत्सर 2083 के अवसर पर 19 मार्च को ‘छठी प्रभु श्री राम शोभा यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा नगर में धर्म और आस्था का प्रतीक बनेगी।
आयोजन समिति के कार्यक्रम संयोजक आशुतोष पाठक ने बताया कि शोभा यात्रा का शुभारंभ 19 मार्च को प्रातः 9:00 बजे बच्चा पार्क के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर से होगा। इस यात्रा में सासनी नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक टीम सक्रिय है, जिसमें मुख्य संरक्षक ध्रुव शर्मा और अंशुल शर्मा, मुख्य संचालक विद्यानिवास उपाध्याय, शोभा यात्रा अध्यक्ष विष्णु शर्मा उर्फ बंटी प्रधान, आशुतोष पाठक, अजय शर्मा, गौरव पाठक, पुष्पेंद्र रावत, डॉ. जगतेंद्र सेंगर और कांता पचौरी जैसे गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।

You cannot copy content of this page