यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड- एसओजी टीम व थाना सदर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
हाथरस। प्रोपर्टी डीलर व यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है । यह मुठभेड़ सासनी से आगे शक्ति वन के आसपास हुई।
आज थाना कोतवाली हाथरस पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या की घटना कारित करने वाले प्रकाश मे आये दो आरोपी अलीगढ से सासनी आ रहे है । जिसके क्रम में एक टीम थाना सासनी बार्डर तथा एक टीम वनचेतना व एक टीम शक्ति वन के सामने चैकिंग कर रहे थे । तभी शक्ति वन के पास चैकिंग कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि दोनो आरोपी हनुमान चौकी से निकलते हुये आ रहे है। जिनको पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो बदमाशो ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल शक्ति वन की तरफ भगा ली, बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियति से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायरिंग की गयी । एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त दो आरोपी रुद्द पाठक व वंश दीक्षित उपरोक्त के पैर में गोली लगने से दोनो आऱोपी घायल हो गये है ।
गिरफ्तार रूद्ध पाठक पुत्र रवि पाठक निवासी डीएलए आफिस के बराबर वाली गली रामलीला ग्राउन्ड थाना कोतवाली नगर , वंश दीक्षित पुत्र विचित्र दीक्षित निवासी श्याम कुंज कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस है। जिनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, चार जिन्दा व दो खोखा कारतूस व एक बुलट मोटर साईकिल बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सहपऊ व थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम एसओजी प्रभारी धीरज गौतम मय एसओजी टीम, प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह राघव मय टीम थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस है।
बता दें कि वेदप्रकाश की हत्याबके बबाद उसकी बहन नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मण्डी थाना छत्ता कमिश्नरेट आगरा जनपद आगरा द्वारा 7 अप्रैल को लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि अभियुक्तगण द्वारा उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व0 रामप्रकाश शर्मा निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मौहल्ला थाना कोतवाली नगर का उसका मकान हडपने की नियत से दिनांक 6 अप्रैल की रात्रि में हत्या कर दी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित पांच टीमों का गठन किया गया था । विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके क्रम मे थाना सहपऊ पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 9 अप्रैल को अभियोग मे प्रकाश मे आये मे अभियुक्त शुभम उर्फ माइटी पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी दिल्ली बाला चौक थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमो द्वारा लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियोग में नामजद आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 8 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।

