Breaking News
04 देशी मदिरा की दुकानों के लिये हुआ ई-लाटरी रेण्डमाईजेशन ,102 ने किया आवेदन

हाथरस । कलेक्ट्रेट सभागार में द्वितीय चरण की ई-लाटरी का रेण्डमाईजेशन/ऑनलाइन माध्यम से जनपद की 04 देशी मदिरा की दुकानों का आवंटन जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा की उपस्थिति में किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के आवेदन कर्ताओं के समक्ष द्वितीय चरण की ई-लाटरी की रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से सभी आवेदन कर्ताओं के आवेदनों को एल0ई0डी0 टीबी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया तथा एक-एक आवेदनकर्ता के नाम को पढ़कर सुनाया गया। ई-लॉटरी की समस्त प्रक्रिया वीडियोग्राफी एवं सी0सी०टी0वी० कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई।
ई-लाटरी के रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक समान ई-लॉटरी व्यवस्था लागू है, जिससे पारदर्शिता पूर्वक दुकानों का आवंटन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि लाटरी का वैज्ञानिक आधार प्रोबेबिलिटी पर आधारित है। एक दुकान पर प्रत्येक आवेदक के चयन होने की सम्भावना बराबर होती है। कम्प्यूटर द्वारा रैंडम नम्बर जनरेट करने की प्रक्रिया के माध्यम से चयन होता है। इसमें कोई निर्णय किसी व्यक्ति का न होकर कम्प्यूटर द्वारा किया जाता है। इस कम्प्यूटर साफ्टवेयर तथा लाटरी प्रक्रिया को पूर्ण रूपेण निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाने के लिये आईआईटी कानपुर आईईटी लखनऊ के प्रोफेसर समेत विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित की गयी है।
जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन ने बताया कि जनपद में 04 देशी शराब की दुकानों का लाटरी के माध्यम से आवंटन किया जायेगा। देशी शराब के लिए प्राप्त सभी 102 आवेदनों को स्वीकृत किया गया हैं।

इस अवसर पर सहायक आबकारी आयुक्त अलीगढ प्रभार अलीगढ़/विभागीय पर्यवेक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, आवेदकगण तथा अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page