यूपी एक्साइज सिटिजन ऐप से जांचें शराब की बोतल की प्रामाणिकता, शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी
हाथरस। जिला आबकारी अधिकारी हाथरस कृष्ण मोहन ने जनसामान्य को अवगत कराया है कि आबकारी विभाग द्वारा “यूपी एक्साइज सिटिजन” नामक सरकारी मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता शराब की बोतल पर लगे क्यूआर (QR) कोड को स्कैन कर उसकी प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं।
ऐप के जरिए शराब के ब्रांड, मूल्य, बैच नंबर तथा उत्पादन तिथि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा यदि किसी दुकान पर एमआरपी (MRP) से अधिक कीमत वसूली जाती है तो उपभोक्ता सीधे ऐप के माध्यम से शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि यह ऐप अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री संबंधी शिकायतों और सूचनाओं के लिए टोल फ्री नंबर 14405 तथा व्हाट्सएप नंबर 9454466019 जारी किया है। आमजन इन माध्यमों से विभाग को सूचना देकर कार्रवाई में सहयोग कर सकते हैं।



