Breaking News
रुई की मंडी स्थित श्री कन्हैया लाल जी महाराज मन्दिर वार्षिक महोत्सव के राजीव शर्मा उर्फ राजू बोहरे बने निर्विरोध अध्यक्ष

हाथरस। श्री कन्हैया लाल जी महाराज रुई की मंडी वार्षिक महोत्सव के राजीव शर्मा उर्फ राजू बोहरे को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया मन्दिर श्री कन्हैया लाल महाराज रुई की मंडी में वार्षिक महोत्सव के लिए एक बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी सम्मानित जनों द्वारा राजीव शर्मा जी को अध्यक्ष बनाया गया पूरे वर्ष में कन्हैया जी के समय-समय पर कार्यक्रम होते हैं जिसमें भागवत और भजन संध्या होली दिवाली रक्षाबंधन सभी पर अलग-अलग प्रोग्राम होते हैं उसका पूरा कार्यभार अध्यक्ष के ऊपर रहता है जिसमें राजीव शर्मा के अध्यक्ष बनाने के लिए पवन सिंह पौरूष प्रस्तावक रहे जिस पर की सभी लोगों ने अपनी सहमति देकर निर्विरोध अध्यक्ष बना दिया गया इस मौके पर रमेश ब्रह्मचारी जी जिसमें चेतन पंडित जी योगेश पंडित जी मनोज वार्ष्णेय पवन वार्ष्णेय राहुल वर्मा राजकुमार कोठीवाल बांके वर्मा संजीव वर्मा गगन शर्मा मोनू वर्मा अमित पौरूष विजय कोठीवाल मनोज वार्ष्णेय सोहन वर्मा सौरव गौरव मोबाइल वाले रिंकू अग्रवाल आलोक कुमार आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

भीषण गर्मी में स्काउट्स ने लगाया शरबत प्याऊ शिविर, राहगीरों को मिली राहत

हाथरस। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद हाथरस के तत्वावधान में जिला मुख्य आयुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के निर्देशन में सासनी गेट चौराहे स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर शरबत प्याऊ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) की देखरेख में किया गया।
शिविर के दौरान स्काउट्स द्वारा राहगीरों को मीठा एवं शीतल जल पिलाकर भीषण गर्मी से राहत प्रदान की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और स्काउट्स की सेवा भावना की सराहना की।


इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सेवा कार्य में लगे स्काउट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के आजीवन सदस्य पवन कुमार पाठक, हिमांशु गुप्ता (पूर्व जिला प्रवक्ता, माध्यमिक शिक्षक संघ), विमल कुमार (ट्रेनिंग काउंसलर) सहित स्काउट्स प्रियांक, नीरज कुमार, चंद्र प्रकाश, गौरव कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।

लेबर कॉलोनी में लगेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएमओ को लिखा पत्र ,-पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू और कॉलोनीवासियों की मांग पर हुई पहल

गरीब, असहाय व बुजुर्गों को घर के नजदीक मिलेगा स्वास्थ्य परीक्षण और मुफ्त उपचार

हाथरस। वार्ड संख्या 27 स्थित लेबर कॉलोनी में जल्द ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू एवं कॉलोनीवासियों के अनुरोध पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) हाथरस को पत्र भेजकर क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि कॉलोनी में रहने वाले अनेक गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग महिला-पुरुष विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन आर्थिक और शारीरिक कारणों से जिला अस्पताल तक पहुंचकर उपचार नहीं करा पाते। ऐसे लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार और रविवार को स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया गया है।


प्रस्तावित शिविर में एक चिकित्सक तथा दो स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। शिविर के दौरान आंखों की जांच, श्वास संबंधी रोगों की जांच सहित अन्य सामान्य बीमारियों का परीक्षण किया जाएगा तथा जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
बताया जा रहा है कि सीएमओ कार्यालय द्वारा टीम गठित किए जाने के बाद शिविर को औपचारिक मंजूरी मिल सकती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर यह एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी पहल है, जिससे कॉलोनी के जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि शिविर जल्द शुरू होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव अनु चौधरी ने वन स्टॉप सेंटर, हाथरस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की संचालिका मनीषा भारद्वाज, फारिया नौशी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। इस दौरान एक महिला पीड़िता केंद्र पर मौजूद थी, जबकि छह अन्य पीड़िताएं बयान दर्ज कराने गई हुई थीं। सचिव ने पीड़िता से उसकी समस्या के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। केंद्र में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। सचिव अनु चौधरी ने काउंसलर के आने-जाने तथा बैठकर कार्य करने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश
सचिव ने केंद्र की संचालिका को निर्देशित किया कि वन स्टॉप सेंटर में आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस को भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि मामलों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

वार्ड 10 में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण , क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का किया स्वागत

हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही सड़क और जल निकासी की समस्या के समाधान पर खुशी व्यक्त की।क्षेत्रवासियों द्वारा पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का किया जोरदार स्वागत किया गया।
बताया गया कि क्षेत्र की सड़कें कई वर्षों से जर्जर अवस्था में थीं, जिससे स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी।
पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए ऐसे क्षेत्रों में विकास कार्य कराए हैं, जहां अब तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।


लोकार्पण के दौरान क्षेत्र के बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने विकास कार्यों के लिए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, सभासद किशन गोपाल, अशोक गोला, रामजीलाल वर्मा, काव्य वार्ष्णेय, दिनेश सिंह नन्हे, हिमांशु कौशिक, सभासद प्रतिनिधि टेकपाल कुशवाहा, राघवेन्द्र, चन्दन कुमार, श्याम अग्निहोत्री, गिरिराज किशोर, मनोज कुमार, नंदनी वर्मा, कपूरी देवी, प्रदीप कुमार, मीत कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू

किसान यूनियन, विहिप, बजरंग दल व व्यापार मंडल समेत कई संगठनों ने सीएमओ कार्यालय के सामने खोला मोर्चा

हाथरस। जिला अस्पताल की खराब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनआक्रोश अब आंदोलन का रूप ले चुका है। भारतीय किसान यूनियन (भानू), विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, व्यापार मंडल सहित कई सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।


धरने पर बैठे संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं और अस्पताल उपचार केंद्र के बजाय केवल “रेफर सेंटर” बनकर रह गया है। उनका कहना है कि सामान्य बीमारियों और मामूली उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों को भी अलीगढ़ और आगरा रेफर किया जा रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, आवश्यक दवाओं का अभाव, जांच सुविधाओं की अपर्याप्तता तथा चिकित्सा संसाधनों की कमी के कारण लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे आम जनता में स्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरा असंतोष व्याप्त है।
प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा हाथरस में मेडिकल कॉलेज की स्थापना सहित 11 सूत्रीय मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जनपद की बढ़ती आबादी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।
धरना स्थल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सद्बुद्धि एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की कामना को लेकर हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया। मंत्रोच्चार के बीच प्रदर्शनकारियों ने जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग दोहराई।
संगठनों के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

शिक्षा, अनुशासन और संस्कार सफलता की कुंजी : अंजुला सिंह माहौर ,मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, प्रशस्ति पत्र, मेडल और प्रोत्साहन राशि देकर बढ़ाया उत्साह

हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में प्रदेश एवं जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
इस अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने देखा।
सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि आज सम्मानित हो रहे विद्यार्थी भविष्य में प्रशासन, विज्ञान, शिक्षा, राजनीति और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षक जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं तथा शिक्षा, अनुशासन और संस्कार का समन्वय ही व्यक्ति को महान बनाता है।
हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा : वीरेन्द्र सिंह राणा
सिकंद्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने प्रेरणास्रोत या किसी महान व्यक्तित्व के नाम पर एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
ग्रामीण प्रतिभाओं ने बढ़ाया जनपद का गौरव : प्रदीप कुमार
सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
लगन, अनुशासन और सकारात्मक सोच से मिलती है सफलता : डीएम
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से बचते हुए समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अध्ययन की आदत विकसित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी हैं।
टॉप-10 सूची में शामिल मेधावी छात्र-छात्राएं
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें अपर्णा, आस्था सिंह, भावना, गौरांश वार्ष्णेय, भाग्यलक्ष्मी, शिवांश, वर्तिका, ध्रुव कुमार, ऋतुराज सिंह, मुस्कान, सत्येंद्र, अंकित कुमार सहित इंटरमीडिएट वर्ग की दीक्षा, मीरा, रिया चौहान, जानवी कुशवाहा, नितिन कुमार, साक्षी यादव, विश्वास सोलंकी, विनीत कुमार और बीना प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का डीएम ने किया निरीक्षण,नगला अनीगढ़ी और संटीकरा पहुंचकर किसानों से जाना नुकसान का हाल

हाथरस। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हाल ही में हुई वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तहसील हाथरस के ग्राम नगला अनीगढ़ी एवं संटीकरा का दौरा कर खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित फसलों की स्थिति का जायजा लेते हुए किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी खेतों में पहुंचे और फसलों को हुए नुकसान का अवलोकन किया। किसानों ने बताया कि असमय हुई वर्षा और ओलावृष्टि के कारण उनकी फसलों को भारी क्षति पहुंची है, जिससे आर्थिक नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
पारदर्शी सर्वे कर तैयार की जाए क्षति रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कर वास्तविक क्षति का आंकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए तथा प्रत्येक प्रभावित किसान का विवरण सही ढंग से दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान राहत सहायता से वंचित न रहे।
समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपलोड होगी रिपोर्ट
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल क्षति संबंधी रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में तैयार कर समयबद्ध ढंग से पोर्टल पर फीड की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
किसानों को दिया भरोसा
जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शासन की मंशा के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने किसानों से सर्वेक्षण टीमों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील भी की।
इस दौरान उप जिलाधिकारी हाथरस, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

प्रजापति समाज की बैठक में शोभायात्रा समिति का गठन, सुरेश चंद्र गोला को मिली जिम्मेदारी

हाथरस। प्रजापति समाज की बैठक राधे राधे गेस्ट हाउस प्रताप चौराहा आगरा रोड़ हाथरस में आहूत की गई जिसमें भगवान दक्ष प्रजापति शोभायात्रा के विषय में चर्चा की गई। बैठक में समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता श्री सियाराम प्रजापति तथा संचालन गौरव प्रजापति ने क्या। बैठक में सर्वसम्मति से भगवान दक्ष प्रजापति शोभा यात्रा हाथरस का जिलाध्यक्ष -श्री सुरेश चंद्र गोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष -श्री बंटी गोला, उपाध्यक्ष -अशोक प्रजापति मेंडू,उपाध्यक्ष -एन0डी0गोला, महामंत्री -सुनील कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष -डॉ0जितेन्द्र प्रजापति, श्री हरीश प्रजापति को चुना गया। इस अवसर पर हरी सिंह प्रजापति, रुपेश प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, हीरा लाल प्रजापति, डॉ0 देवकी नंदन गोला, अशोक गोला, राजेश व्यापारी, गोपाल कृष्ण गोला,कन्हैया लाल प्रजापति, लाला राम प्रजापति, किशन गोला, अरविन्द प्रजापति, लक्ष्मण गोला, सोनू गोला, राज गोला, सतीश प्रजापति, महिपाल प्रजापति, रोहित प्रजापति, राहुल प्रजापति, चंचल प्रजापति, संजय प्रजापति,लक्ष्मण प्रसाद प्रजापति, राकेश प्रजापति, अन्ना प्रजापति, शिवाजी प्रजापति, साहब सिंह प्रजापति, गोपाल बाबू, लोकेश प्रजापति, देवेंद्र कुमार प्रजापति, कमल कान्त प्रजापति आदि सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित हुए।

जनगणना 2027: मुंशी गजाधर सिंह मार्ग क्षेत्र में 199 मकानों की सूचीकरण प्रक्रिया पूर्ण ,भाजपा जिला मंत्री ने किया जनगणना कर्मी का स्वागत व सम्मान

हाथरस। जनगणना 2027 के तहत जनगणनाकर्मी पवन शर्मा द्वारा मुंशी गजाधर सिंह मार्ग क्षेत्र में घर-घर जाकर सूचीकरण एवं गणना कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर जनगणना से संबंधित आंकड़े संकलित किए।
जनगणनाकर्मी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में पूरा सहयोग करें तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे शासन को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में सहायता मिल सके।

जनगणना अभियान के दौरान भाजपा जिला मंत्री हरीश सेंगर के आवास पर भी सूचीकरण कार्य किया गया। इस अवसर पर गणना कार्य कर रहे लोगों का स्वागत व सम्मान किया गया। जिला मंत्री हरीश सेंगर ने इस कार्य को राष्ट्र का महत्वपूर्ण कार्य बताया।

पवन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के सभी मकानों का सूचीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कुल 199 मकानों का सर्वे एवं गणना संबंधी प्रारंभिक कार्य संपन्न किया, जिससे जनगणना 2027 के लिए आवश्यक आधारभूत आंकड़े तैयार हो सके हैं।
जनगणना के इस क्षेत्र में विवेकानंद नगर ,माधव कुंज ,कैलाश मंदिर वाली गली व कैलाश बिहार का क्षेत्र शामिल रहा है। इस अभियान उनके साथ क्षेत्र के पूर्व सभासद प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर ने घर घर जाकर गणना कार्य कराया। इस कार्य मे अध्यापक आलोक पचौरी का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page