Breaking News
पद्मिनी एकादशी पर विश्वकर्मा शाखा द्वारा मीठे शर्बत का वितरण

हाथरस। पुरुषोत्तम मास में पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर विश्वकर्मा शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह आलोक पचौरी की विशेष उपस्थिति रही।

शर्बत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य दिव्यांग कल्याण बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों के सेवा कार्य को समाज हित एवं धार्मिक आस्था से जुड़ा प्रेरणादायी प्रयास बताया।
शर्बत वितरण कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक योगेश पचौरी, जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा, जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा, जिला सह योग प्रमुख राजेश वार्ष्णेय, शाखा सामाजिक समरसता प्रमुख गगन गोयल, योगेश इन्वर्टर वाले सहित अनेक स्वयंसेवकों का सहयोग रहा।

पंच परिवर्तन से आयेगा समाज में सकारात्मक परिवर्तन :डॉ पीपी सिंह , शिवाजी शाखा ने मनाया वार्षिकोत्सव

हाथरस। शिवाजी शाखा पर वार्षिकोत्सव उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नगर संघचालक डॉ. पी.पी. सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में शाखा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शाखा समाज में संस्कारवान एवं राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करने का कार्य करती है।
डॉ पीपी सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “पंच परिवर्तन” विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी के प्रति जागरूकता एवं नागरिक कर्तव्यों के पालन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इन पंच परिवर्तनों को हमे अपने जीवन मे अपनाना है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन मोहन रावत ने की, जबकि संचालन नगर कार्यवाह अमित गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शारीरिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
इस अवसर पर नगर सह शारीरिक प्रमुख विपिन, शरद तिवारी, देवेंद्र कुमार रंग वाले, पवन कुमार बंसल, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख दीपक पवार, नगर सह सेवा प्रमुख राजू, पंकज, अंशुल सेंगर, रामनारायण वर्मा, राहुल माहौर, मनीष कोली, प्रदीप सिंह, सचिन अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत शाखा के स्वयंसेवक एवँ नगर सह सम्पर्क प्रमुख वीरेंद्र माहौर में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

03 लाख का खोया सोने का हार लौटाने वाले प्रशिक्षु आरक्षी और पीआरडी जवान सम्मानित

हाथरस। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कमला बाजार में लगभग 03 लाख रुपये मूल्य का खोया हुआ सोने का हार खोजकर सुरक्षित लौटाने वाले प्रशिक्षु आरक्षी विवेक कुमार एवं पीआरडी जवान ब्रजेश कुमार को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को कमला बाजार में कुल्फी खाने आई माधुरी गर्ग पत्नी नवल किशोर गर्ग निवासी पुराना बर्फखाना, थाना कोतवाली नगर, हाथरस का लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का सोने का हार भीड़भाड़ के बीच कहीं गिर गया। हार गुम होने की जानकारी मिलते ही महिला और उनके परिजन परेशान हो गए तथा काफी देर तक बाजार में तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना मिलने पर थाना कोतवाली नगर में तैनात प्रशिक्षु आरक्षी विवेक कुमार और पीआरडी जवान ब्रजेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीरता के साथ खोजबीन शुरू की। दोनों ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई तथा पूरे क्षेत्र में लगातार प्रयास किए। उनकी सजगता और मेहनत के चलते महिला का कीमती सोने का हार सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया।

आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने महिला को उसका हार सकुशल वापस सौंप दिया। अपना खोया हार वापस पाकर महिला और उनके परिजनों ने राहत जताते हुए हाथरस पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।

इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रशिक्षु आरक्षी विवेक कुमार और पीआरडी जवान ब्रजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

नयाबांस जैन मंदिर में पंच कल्याणक महामंडल विधान का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया पूजन

हाथरस। नयाबांस स्थित 1008 श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में आयोजित दो दिवसीय बिम्ब बिराजमान स्थापना महामहोत्सव एवं श्री पंच कल्याणक महामंडल विधान के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर भगवान की आराधना की।
कार्यक्रम में शांतिधारा की बोली जितेंद्र जैन रेडीमेड एवं अभिषेक जैन ने प्राप्त की। बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया (अलीगढ़) के सानिध्य में नयाबांस प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री पंच कल्याणक महामंडल विधान में 121 ऋद्धि मंत्रों के अर्घ्य चढ़ाए गए।
प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया जी ने कहा कि 19 वर्ष बाद नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन के नेतृत्व में यह महामहोत्सव आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस विधान की अपनी विशेष महिमा है और इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से मंदिर में आते समय नाखूनों पर नेल पॉलिश एवं लिपिस्टिक का प्रयोग न करने का आग्रह किया।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में मंदिरों में पुजारियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, इसलिए मंदिर प्रबंध समितियों को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
राकेश भैया जी ने बताया कि नयाबांस स्थित अतिशय क्षेत्र मंदिर के मूलनायक भगवान चंद्र प्रभु की प्रतिमा अत्यंत चमत्कारी है। उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार 27 मई को प्रातः 6:30 बजे भगवान चंद्र प्रभु का महामस्तकाभिषेक स्वर्ण कलश से किया जाएगा, जिसके पश्चात 108 कलशों से अभिषेक संपन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। यज्ञनायक की बोली नयाबांस कमेटी कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन ने प्राप्त की, जबकि सौधर्म इंद्र की बोली अभिषेक जैन ने ली। वेदी पर दीप प्रज्ज्वलन की बोली कल्पना जैन चूर्ण तथा जिनवाणी विराजमान करने की बोली शशि जैन एवं उमाशंकर जैन ने प्राप्त की।
पांच मंगल कलश स्थापना की बोली उषा जैन, निकिता जैन, सरिता जैन एवं सुरभि जैन ने प्राप्त की। दृढ़मति महिला मंडल अध्यक्ष मंजू जैन सोगानी ने मंदिर सामग्री का दान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष उमाशंकर जैन, मंत्री यतीश जैन, कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन, धीरज जैन, पंकज जैन अमीन, अभिषेक जैन, नीरज जैन, सुदीप जैन अमीन, इंजीनियर पी.के. जैन, उमेश चंद जैन, राजकुमार जैन लोहिया, सुधीर जैन ज्वेलर्स, कमलेश जैन, संदीप जैन ज्वेलर्स, अमित जैन, जितेंद्र जैन रेडीमेड, सौरभ जैन रानू, अतुल जैन, रतन जैन, गगन जैन, कपिल जैन चूर्ण, रवि जैन, डॉ. सुमित जैन, सुभाष चंद जैन, धर्मेंद्र जैन, मनोज जैन, अनिल जैन फोटो, अनिल जैन गुड्डू, श्वेतांक जैन, राहुल जैन रंग, आकाश जैन, राजीव जैन, अनुज जैन, पुलकित जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नेकी की दुकान के समर कैम्प में सिखाया बज रहा मार्शल आर्ट, मेडिटेशन, डांस, मेहँदी, आर्ट्स एंड Craft, ढोलक एवं कत्थक नृत्य

हाथरस। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर के समर कैम्प में योग्य प्रशिक्षकों द्वारा मार्शल आर्ट, मेडिटेशन, डांस, मेहँदी, आर्ट्स एंड Craft, ढोलक एवं कत्थक नृत्य सिखाया जा रहा है l
संस्थापक दीपक शर्मा एड. ने बताया सोना डांस क्लास की कुशल प्रशिक्षक सोनिया अग्रवाल द्वारा छात्राओं को डांस सिखाया जा रहा है l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य रुप राम शर्मा विशिष्ट अतिथि दिनेश अग्निहोत्री आर्य पुरोहित एवं बनवारी लाल पुरोहित रहे व नेकी की दुकान के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, अर्चना शर्मा, इंदु सिंघल, रेणू पचौरी, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, मुकुल मित्तल, नीरज वार्ष्णेय, नमिता गोयल, दिनेश मिश्रा, पूनम अग्निहोत्री, सोनिया अग्रवाल, लवी, कृति, ओम प्रकाश, चिरंजी लाल आदि सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ l

वार्ड संख्या 29 में नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण, नगर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

हाथरस। नगर पालिका परिषद, हाथरस द्वारा नगर में बेहतर एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी द्वारा मा० सभासद श्री रामजीलाल वर्मा जी के वार्ड संख्या 29 अंतर्गत 15वें वित्त आयोग योजना के तहत कराए गए स्ट्रीट लाइट नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें नगरवासियों की सेवा में समर्पित किया गया।


उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के समयानुसार संचालन हेतु ऑटो टाइमर भी लगाए जाएंगे, जिससे दिन में अनावश्यक रूप से लाइटों के जलने की समस्या का स्थायी समाधान होगा तथा ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी ने कार्यक्रम के दौरान आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए मा० सभासद श्री रामजीलाल वर्मा जी, नारी शक्ति एवं समस्त स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए नगर के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर मा० पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी जी, नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता जी, मा० सभासद अशोक गोला जी, मा० सभासद हिमांशु कौशिक जी, मा० सभासद टेकपाल कुशवाहा जी, चंदन जी (सभासद प्रतिनिधि), राजू शर्मा जी (सभासद प्रतिनिधि), हिमांशु मिश्रा जी, सुरेश अग्रवाल जी, गौरव वर्मा जी, ध्रुव वर्मा जी, अनिल कुलवाल जी, रतनलाल वर्मा जी, संजीव वर्मा जी, मनोज वर्मा जी, सुनील वर्मा जी (LIC वाले), गौरव गुप्ता जी, सौरव गुप्ता जी, योगेश वार्ष्णेय जी (सहपऊ वाले), चंदन वार्ष्णेय जी, अनिल गुप्ता जी, शशी वर्मा जी एवं पूजा वर्मा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भागवत केवल कथा नहीं, जीवन को सुधारने का दिव्य मार्ग :भागवताचार्य पंडित मनोज द्विवेदी, कांग्रेस नेता ने भागवताचार्य का पीत वस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

हाथरस। आगरा रोड स्थित कंचन नगर में अधिक मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास के रूप में सुप्रसिद्ध भागवत आचार्य पंडित मनोज द्विवेदी अपने श्रीमुख से अमृतमयी कथा का रसपान करा रहे हैं, जबकि कथा की परीक्षित श्रीमती सरोज गुप्ता हैं।
इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कासगंज, कोऑर्डिनेटर एवं ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य अपने साथियों के साथ कथा स्थल पहुंचे और श्रद्धा भाव से भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने भागवत आचार्य पंडित मनोज द्विवेदी जी को पीत वस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि “अधिक मास में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को नई दिशा देने का कार्य करता है। आज के भौतिकवादी युग में जहां मनुष्य तनाव, स्वार्थ और भटकाव से घिरता जा रहा है, वहीं भागवत कथा हमें प्रेम, सेवा, संस्कार और मानवता का संदेश देती है। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत कर परिवार और समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। हमें अपनी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर ऐसे आयोजनों से जुड़ना चाहिए।”
भागवत आचार्य पंडित मनोज द्विवेदी ने कहा —
“भागवत केवल कथा नहीं, जीवन को सुधारने का दिव्य मार्ग है,
जहां भगवान का स्मरण हो, वहीं सच्चा स्वर्ग और भाग्य है।
जिस घर में भागवत की ध्वनि गूंजती रहती है,
वहां सुख, शांति और ईश्वर कृपा सदैव बनी रहती है।”
इस पावन आयोजन की व्यवस्थाओं में भगवती प्रसाद ओझा, राकेश कुमार शर्मा, श्याम सुंदर राठौर, संजय गुप्ता, प्रदीप कुमार पांडा, अशोक कुमार यादव, अशोक कुमार शर्मा, मुन्नालाल एडवोकेट, रमेश चंद शर्मा, जीवनलाल शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर पंडित अविनाश चंद्र पचौरी, जयशंकर पाराशर, कपिल नरूला, जयवीर सिंह चौधरी, गंगा सहाय उपाध्याय, बबलू, श्यामबाबू, चिंतन, सुरेश शर्मा, रामवीर शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा , हाथरस का ५ दिवसीय बाल संस्कार एवं प्रशिक्षण शिविर संपत्र

हाथरस। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा ५ दिवसीय बाल संस्कार शिविर का रंगारंग समापन समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज आगरा रोड, हाथरस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन श्री देवेंद्र मोहता,विकास रत्न सतीश चंद्र गोयल ,प्रांत संगठन सचिव मनोज अग्रवाल द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री राकेश वार्ष्णेय धागे वालों , श्री उमाशंकर जी गुप्ता श्री अंकित वार्ष्णेय और श्रीमती वशिष्ठ ने अपनी संगीत मय प्रस्तुति दी। उसके बाद परिषद के अध्यक्ष कमलेश जैन ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया , सचिव अकुल जैन, देवेंद्र वार्ष्णेय,सीमा वार्ष्णेय ,डॉ मनोज शर्मा ,मनोज अग्रवाल जीएसटी, विशाल गुप्ता ,ऋषि बंसल, प्रवीण वर्मा,आदि ने अपने विचार रखें कार्यक्रम के उपरांत बच्चों ने बहुत ही शानदार मंचीय प्रस्तुती दी साथ ही पिछले 5 दिनों में जो सीखा उसका प्रेजेंटेशन दिया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा द्वारा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। जिससे बच्चों के चेहरे खिल गए प्रतियोगिता में 5 दिन के अंतर्गत 150 बच्चों ने सहभाग किया जिसमें रंगोली, मेहंदी ,आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस , इंग्लिश स्पीकिंग, लूडो, कैरम शतरंज, शूटिंग ,जूडो आदि विविध प्रतियोगिताएं संपन्न हुई । बच्चों की शानदार प्रस्तुति में सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल,अनुराग माहेश्वरी,विनीता अग्रवाल, रूचि माहेशवरी, उषांजैन, खुशबु जैन, वंदना वाष्णैय, पारस मित्तल, मोनिका मित्तल,रशमि गुप्ता, नीतू अग्रवाल, अंजलि बंसल, हिना अग्रवाल, स्पर्श बंसल,नीतू अग्रवाल, दिगंबर सिंह,दीपक वशिष्ठठ,विवेक वाष्णैय आदि लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक श्री अनिल वार्ष्णेय ने सभी को धन्यवाद देते हुए संस्कार समिति सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्थाकी गई।

डीएम ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे, सशस्त्र बलो की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों आदि व्यवस्थाओं जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सी0सी0टी0वी0 कैमरे संचालित पाये गये। निरीक्षणोपरांत भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किये। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त/राज्स्व, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की वैठक सम्पन्न

हाथरस। विकासखंड सासनी में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें उनके द्वारा बाल संरक्षण सेवाएं के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण, उचित पालन पोषण, बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचाने, बाल विवाह रोकथाम, परित्यक्त नवजात शिशु के मिलने पर तत्काल सूचित करने के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में चर्चा की गई,
महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बाल विवाह, दत्तक ग्रहण योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बाल श्रम,रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बढ़ाई गई धनराशि की 06 श्रेणियों में 25000 रुपए दिए जाने का प्रावधान है जिसमें प्रथम श्रेणी बालिका के जन्म होने पर रू० 5,000 एक मुश्त ’द्वितीय श्रेणी बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त रू० 2,000 एक मुश्त तृतीय श्रेणी कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू० 3,000 एक मुश्त चतुर्थ श्रेणी कक्षा छ में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू० 3,000 एक मुश्त पंचम श्रेणी कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू० 5,000 एक मुश्त, षष्टम् श्रेणी ऐसी बालिकायें जिन्होंने कक्षा 12 वी उत्तीर्ण करके स्नातक अथवा 02 वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो रू० 7,000एक मुश्त धनराशि प्रदान की जाती है।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर सचिन प्रताप सिंह, मुख्य सेविका ममता, थाने के बाल कल्याण अधिकारी अधिकारी आउटरीच कार्यकर्ता बंटी कुशवाह एवं विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page