Breaking News
विश्व शांति एवं आपसी सद्भावना के लिए हुआ विष्णु यज्ञ ,पूर्व सांसद राजेश दिवाकर एवं पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने की पूजा अर्चना

हाथरस। दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा (रजि.), हाथरस के शिविर में विश्व शांति, आपसी भाईचारे एवं सद्भावना की कामना को लेकर श्री विष्णु यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया।

श्रावण मास कृष्ण पक्ष अमावस्या, संवत 2083, बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना एवं पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद के मंत्रोच्चारण के साथ चारों वेदों को चार कलशों में स्थापित किया गया। श्री वेद भगवान के चित्रपटों एवं कलशों को पुष्पमालाओं और अंगवस्त्रों से आकर्षक रूप से सजाया गया।

कार्यक्रम में आमंत्रित श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। आचार्य रूपाराम शर्मा एवं आचार्य बागीष दत्त गौड़ के आचार्यत्व तथा श्री वेद भगवान सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा के सानिध्य में पूर्व विधायक श्री राजेश दिवाकर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की मुख्य यजमान को श्री वेद भगवान की पीत पटिका एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

यज्ञ में श्री जयशंकर पाराशर ‘बबलू’, पं. सत्येंद्र स्वरूप शर्मा एवं पं. देव स्वरूप शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। लक्ष्मी-नारायण के निमित्त भी हवन-यज्ञ कराया गया। विष्णु यज्ञ में 1101 आहुतियां, लक्ष्मी-नारायण यज्ञ में 501 आहुतियां तथा गायत्री मंत्र के साथ 101 आहुतियां अर्पित की गईं। पूर्णाहुति के साथ विष्णु यज्ञ विधिवत संपन्न हुआ।

यज्ञ की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में श्री जयशंकर पाराशर ‘बबलू’ एवं पं. देव स्वरूप शर्मा का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए सभा की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।

यज्ञ पूर्ण होने के पश्चात “श्री वेद भगवान नारायण की जय”, “लक्ष्मी भगवान की जय”, “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो”, “प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो”, “गौ माता की जय”, “बलदाऊ जी महाराज की जय”, “रेवती मैया की जय” तथा “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page