Breaking News
सिकंदराराऊ (80) विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं राष्ट्रवादी कवि राणा मुनि प्रताप, करणी सेना ने दिए संकेत

हाथरस/अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर करणी सेना ने अपनी कमर कस ली है। इसी सिलसिले में आज अलीगढ़ में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल सिंह अम्मू मुख्य रूप से पधारे। इस प्रेस वार्ता के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि करणी सेना ने संकेत दिए हैं कि राष्ट्रवादी कवि और प्रदेश प्रवक्ता राणा मुनि प्रताप को सिकंदराराऊ (80) विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।


प्रेस वार्ता के दौरान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने साफ किया कि करणी सेना प्रदेश की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की पुरजोर तैयारी कर रही है। सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र इसी रणनीति का एक बेहद अहम हिस्सा माना जा रहा है।


अलीगढ़ में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम और प्रेस वार्ता की कमान करणी सेना के स्थानीय नेतृत्व के हाथों में थी। कार्यक्रम का सफल आयोजन मंडल प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष हरिगढ़ सुमित तोमर एवं करणी सेना के वरिष्ट उपाध्यक्ष गौरव चौहान के संयुक्त प्रयासों द्वारा किया गया।
राणा मुनि प्रताप न सिर्फ करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता हैं, बल्कि एक प्रखर राष्ट्रवादी कवि के रूप में भी जनता के बीच अपनी खास पहचान रखते हैं। उनके नाम की चर्चा ने सिकंदराराऊ (80) क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
प्रैस वार्ता के दौरान हरिगढ़ युवा शक्ति जिलाध्यक्ष अंकित सैनी , हाथरस युवा शक्ति जिलाध्यक्ष राणा ऋषि प्रताप , ज्ञानेश प्रताप, मनीष सिसोदिया , सिद्धार्थ सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page