Breaking News
नीट यूजी2026 री-एग्जाम के लिए प्रशासन अलर्ट, 4 केंद्रों पर 1188 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

हाथरस। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी द्वारा आयोजित री-एग्जामिनेशन नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र अधीक्षकों तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, परीक्षा सामग्री की गोपनीयता तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण गंभीरता, सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ निभाए। परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्ति तक प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता, नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का प्रयास पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा केन्द्रों का समय से निरीक्षण करें तथा व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करते हुए उपस्थिति सुनिश्चित करें। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी निगरानी, फ्रिस्किंग, अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन एवं अन्य निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के पीने हेतु पानी परीक्षा कक्ष में ही उपलब्ध कराया जाये, जिससे के किसी परीक्षार्थी का अनावश्यक समय खराब न हो।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (छज्।) द्वारा आयोजित छम्म्ज् (न्ळ) 2026 की लिखित परीक्षा दिनांक 21 जून, 2026 (रविवार) को जनपद के 04 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में अपरान्ह 02ः00 बजे से 05ः15 बजे तक तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अपरान्ह 02ः00 बजे से 06ः15 बजे तक सम्पन्न होगी। जनपद में निर्धारित 04 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 1188 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इनमें सरस्वती इण्टर कॉलेज, आगरा रोड, हाथरस पर 228, सेठ फूलचन्द बागला पी.जी. कॉलेज, हाथरस पर 360, श्री अकूर इण्टर कॉलेज, अलीगढ़ रोड, नियर फ्लाईओवर, हाथरस पर 360 तथा पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, हाथरस पर 240 परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। समस्त 04 परीक्षा केन्द्रों पर 08 स्टैटिक मजिस्ट्रेट (प्रति केन्द्र 02), 04 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 01 जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सभी केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती भी कर दी गई है।
बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला विद्यायल निरीक्षक, प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page