Breaking News
सेवारत शिक्षकों पर टी ई टी की अनिवार्यता समाप्त कराने हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिया ज्ञापन

हाथरस। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के आवाह्न पर आज 18 जून 2026 को देश भर में सभी जिला केंदों पर व उत्तर प्रदेश में सभी 75 जिला मुख्यालयों पर विशाल प्रदर्शन के बाद माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी व उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी हाथरस की प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी श्रीमती प्रज्ञा यादव जी को सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने कहा कि यह टीईटी लागू करने का विरोध नहीं है, यह टीईटी अनिवार्यता लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपने, उनके नियुक्ति प्रावधानों व सेवा सुरक्षा से खिलवाड़ कर उसे खतरे में डालने का प्रबल विरोध है जो उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की दिनांक 27 जुलाई 2011 से पूर्व सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता समाप्त कराने तक जारी रहेगा।

संचालन करते हुए जिला महामंत्री डॉ. संजय गौतम ने कहा कि कोई भी कानून, कानून बनने के दिन से लागू होता है लेकिन यह टेट अनिवार्यता कानून बनने के पहले से लागू कर रहे हैं जो कि कानून की दृष्टि से भी उचित नहीं है।

विशाल प्रदर्शन को कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक नेता रमेश चौधरी, टी एस सी टी के जिला संयोजक डॉ. गोपाल, पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर जी एस मोदी, शिक्षक नेता धर्मेंद्र सारस्वत, जिला संरक्षक अश्वनी शर्मा,जिला उपाध्यक्ष विमल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश शर्मा, मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह, शिक्षक नेता हरिओम सिंह आदि ने सम्बोधित किया l

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी सिंह, उमेश सारस्वत, डॉ. संध्या अग्रवाल, प्रचार मंत्री धर्मेंद्र उपाध्याय, जिला मंत्री डा. हेमंत कटारा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, राहुल देव, ब्लॉक महामंत्री विवेक शर्मा, अमित कुमार, बिजेंद्र सिंह, इशांक वार्ष्णेय, नगेंद्र पचौरी, संजय सेंगर, आदर्श दीक्षित, रीमा जादोन, जितेंद्र गर्ग, रवेन्द्र यादव, अजय सिंह, सोहनलाल, नीरेश गौतम, राम गोपाल, धर्मवीर, बहोरन लाल गौतम, विनोद शर्मा, प्रसून कुलश्रेष्ठ, सुशील कुमार, शशिकला, विनीता कुलश्रेष्ठ, राजेश कुमार, रुकम पाल, ज्योति प्रसाद, महेश चन्द्र, मुकेश कुमार, सतेंद्र आर्य, रवेन्द्र सिकरवार, क्षेत्र पाल शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page