Breaking News
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिलाप्रभारी एवं जिला महासचिव निशांत उपाध्याय ने संगठन के विस्तार के तहत जिला कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
घोषित सूची के अनुसार भरत उपाध्याय (भोला पंडित) एवं पूनम शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, जबकि प्रदीप कुमार शर्मा एवं अरुण शर्मा को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।


इस अवसर पर जिलाप्रभारी निशांत उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही पूर्ण जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इसके बाद जनपद हाथरस में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिससे जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सके।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page