मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना हेतु आवेदन आमंत्रित
हाथरस । मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० विजय सिंह ने बताया कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना में स्वदेशी नस्ल गिर, साहीवाल, हरियाणा, थारपारकर की 02 गायों की इकाई स्थापना हेतु इस जनपद को 14 महिला, 14 पुरुष कुल 28 इकाई का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसके अन्तर्गत प्रदेश के बाहर से स्वदेशी नस्ल (गिर, साहीवाल, हरियाणा, थारपारकर) की 02 गायों की एक यूनिट स्थापित करनी होगी। यूनिट की स्थापना हेतु क्रय गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यांत की होनी चाहिये। यूनिट की लागत रू0 2 लाख है। यूनिट की स्थापना के उपरान्त बाह्य प्रदेश से स्वदेशी नस्ल की गाय के क्रय, परिवहन, 03 वर्षों के लिए पशु बीमा, चारा काटने की मशीन तथा गायों के रख-रखाव हेतु शेड निर्माण पर व्यय कुल धनराशि का 40 प्रतिशत अधिकतम रू0 80,000/- अनुदान अनुमन्य होगा।

पूर्व में संचालित कामधेनु, मिनी कामधेनु, माइक्रो कामधेनु योजना अथवा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत संचालित नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना अथवा मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र नही होगें। इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल https//nandbabadugdhmission.up.gov.in पर आनलाईन आमत्रित किया जायेगा। योजना के सम्बन्ध में विवरण उक्त पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन प्रारम्भ की तिथिः 11.06.2026 तथा आवेदन की अन्तिम तिथिः 10.07.2026 है। योजना की अधिक जानकारी के लिए अधोहस्ताक्षरी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

