Breaking News
उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के युवा उपाध्यक्ष अवधेश पंडा का राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने किया भव्य स्वागत

हाथरस। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (रजिस्टर्ड भारत) के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बागला कॉलेज रोड स्थित गांधी पार्क की वंशीधर वाटिका में एक सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन समाधिया ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. एम.एल. रावत ने विप्र समाज को एकता का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में 12 जून को कानपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में युवा समाजसेवी एवं व्यापारी नेता अवधेश पंडा को एसोसिएशन का युवा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने अवधेश पंडा का अंगवस्त्र, शॉल, पगड़ी, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों एवं ब्राह्मण बंधुओं को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
सम्मान समारोह के पश्चात अपने संबोधन में अवधेश पंडा ने कहा कि उन्हें जो सम्मान और दायित्व मिला है, वह जिला हाथरस टेंट, लाइट, कैटर्स, फूल एवं साउंड व्यापारी एसोसिएशन की एकता, सभी साथियों के सहयोग तथा ब्राह्मण समाज के बुजुर्गों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा ने सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवा ब्राह्मण बंधुओं का स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. एम.एल. रावत, दिनेश गांधी, सतीश रावत, डॉ. राकेश शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, अशोक गौतम, श्रीकांत गर्ग, राजीव उपाध्याय, पवन शर्मा, मुरारी लाल पचौरी, हरिमोहन पाठक, विशाल शर्मा, मनीष दीक्षित, अखिलेश शुक्ला, प्रदीप मोहन पाठक, शिव कुमार उपाध्याय, हरिशंकर, राजीव कौशिक, यश शर्मा, जोली पंडित, शीलेंद्र कुमार शर्मा, अरुण भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page