युवा ब्राह्मण महासभा ने किया अवधेश पंडा का भव्य स्वागत
हाथरस। युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को नवल नगर स्थित गोविंद स्मार्ट लाइब्रेरी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाइब्रेरी के निदेशक विशाल शर्मा ने की, जबकि संचालन युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष शुभम पचौरी ने किया।
सभा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (रजिस्टर्ड) भारत के जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के संगठन मंत्री पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 12 जून को कानपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जिला हाथरस टेंट, लाइट, केटर्स, फूल एवं साउंड व्यापारी एसोसिएशन के युवा जिलाध्यक्ष अवधेश पंडा को उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस उपलब्धि से ब्राह्मण समाज में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इस अवसर पर युवा ब्राह्मण महासभा एवं विप्र समाज के वरिष्ठजनों ने अवधेश पंडा का अंगवस्त्र, पटका, शॉल, पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश पंडा ने सभी आयोजकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ. एम.एल. रावत, दिनेश गांधी, मुरारीलाल पचौरी, जोली पंडित, पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, शुभम पचौरी, आकाश शर्मा, विशाल शर्मा, रोहित शर्मा, ओम पंडित, विवेक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

