Breaking News
जिलाधिकारी ने लम्बित राजस्व प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

हाथरस। तहसील स्तर पर विभिन्न प्रकार के लम्बित राजस्व प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अविवादित लम्बित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राजस्व सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में अनावश्यक रूप से लम्बित मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनकी नियमित समीक्षा की जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलवार उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि विवादित मामलों को छोड़कर अन्य सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए उसकी रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर तत्काल अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखी जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व कार्यों में शासन की मंशा के अनुरूप तेजी लाते हुए जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समयबद्ध निस्तारण से प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page