Breaking News
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का सीडीओ ने लिया जायजा

हाथरस। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 जून 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पी.एन. दीक्षित ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री तथा जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर सीडीओ ने विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page