Breaking News
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का हुआ भव्य समापन

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर शिविर के संयोजक श्री कृष्ण कुमार जी गारमेंट वाले, देवेंद्र वार्ष्णेय ने का भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के लोगों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। जिले के समन्वयक श्री अनिल वार्ष्णेय ,डॉ मनोज शर्मा, प्रांतीय संगठन सचिव मनोज अग्रवाल राय वाले, सह सचिव विशाल गुप्ता , पूर्व सचिव श्री सौरभ गुप्ता , श्रीमती उषा जैन श्रीमती उषा गुप्ता, ऋषि बंसल जी ,श्रीमती मालती वार्ष्णेय, श्री राकेश वार्ष्णेय ,अनमोल ,प्राप्ति द्वारा आज समापन सत्र पर श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल और श्री देवेंद्र वार्ष्णेय जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया जिन्होंने 30 दिन तक इतनी सुंदर सेवा के साथ यह व्यवस्था की।

आज समापन पर सभी के लिए ठंडाई की व्यवस्था की गई। भविष्य में भी सेवा विभाग ऐसे सामाजिक कार्य करता रहेगा। सेवा प्रमुख मनोज अग्रवाल जी एस टी का भी आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष कमलेश जैन ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page