Breaking News
पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी के नेतृत्व में लिखी गई नगर विकास की नई गाथा, 15 जून को स्मारिका के जरिये तीन वर्ष की उपलब्धियों का होगा भव्य प्रदर्शन

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस की पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी के नेतृत्व में बीते तीन वर्षों में नगर विकास को नई दिशा मिली है। पालिकाध्यक्ष का इन तीन वर्षो में नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर फोकस रहा। श्वेता चौधरी ने सड़कों, नालियों, स्वच्छता व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था पर कार्य करते हुये हुए व्यापक सुधारों से नगर की तस्वीर बदल दी है। विशेष रूप से नगरभर में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों से रात के समय गलियां और सड़कें जगमगा उठी हैं, जिससे नागरिकों को सुविधा और सुरक्षा दोनों का लाभ मिल रहा है।वहीँ नगर की कच्ची गलियों को बनवाकर स्थानीय निवासियों के आवागमन को सुगमता प्रदान की है । नगर पालिका बोर्ड के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15 जून को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में दोपहर 12 बजे से होगा।
15 जून को होगा विशेष समारोह
नगर पालिका परिषद चुनाव के बाद 27 मई 2023 को पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की थी, जबकि पालिका बोर्ड की पहली बैठक 15 जून 2023 को आयोजित हुई थी। इसी अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए तीन वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
विकास कार्यों को मिलेगी स्मारिका में जगह
नगर पालिका परिषद द्वारा एक विशेष स्मारिका प्रकाशित की जा रही है, जिसमें पिछले तीन वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विस्तृत विवरण शामिल होगा। इसमें सड़क निर्माण, नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता अभियान तथा नगर सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा।
स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी सुरक्षा और सुविधा
पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें स्थापित कराई गईं। इससे जहां रात के समय आवागमन सुगम हुआ, वहीं नागरिकों की सुरक्षा भी मजबूत हुई। नगरवासियों का कहना है कि प्रकाश व्यवस्था में हुए सुधार से शहर का स्वरूप बदला है।
सड़क और नाली निर्माण से मिली राहत
नगर की अनेक कच्ची गलियों और मार्गों का निर्माण कराया गया, जिससे लोगों के आवागमन में सुविधा हुई। साथ ही नई नालियों के निर्माण एवं पुरानी नालियों के सुधार से जलभराव की समस्या में भी काफी कमी आई है।


प्रबुद्ध नागरिकों की रहेगी सहभागिता
15 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर परिषद की उपलब्धियों पर आधारित विशेष स्मारिका का लोकार्पण भी किया जाएगा। नगर पालिका परिषद ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर नगर के विकास की इस यात्रा के साक्षी बनने तथा समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page