Breaking News
एडीएचआर के रक्तदान शिविर में उमड़ा रक्तदानियों का सैलाब , 200 युनिट रक्त एकत्रित

हाथरस। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) द्वारा माहौर गेस्ट हाउस, मुरसान गेट, हाथरस में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदानियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ एडीएचआर के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।
शिविर में सुबह से ही रक्तदानियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्तदान करने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में सहायक बनेगा। रक्तदान के बाद सभी रक्तदानी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की खुशी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी।


एडीएचआर के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदानियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रशस्ति प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) एवं पानी का कैम्पर भेंट कर प्रोत्साहित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की। शिविर में 200 युनिट लक्ष्य पा लिया सभी ग्रुपों का रक्त एकत्रित हुआ


शिविर में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता करते हुए रक्तदानियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देखने को मिला।
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कमल कान्त दोबरावाल, जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, रवि गुप्ता, सतेन्द्र यादव, नवीन गुप्ता, अमन बंसल, राजेश वार्ष्णेय, विश्वनाथ आर्य, मुरारी चौधरी, सन्देश चौधरी, मनोज वार्ष्णेय,आयुष अग्रवाल, राहुल टालीवाल ,डा. पीपी सिंह, वासुदेव दोबरावाल, , योगेश वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय हरीश आंधीवाल, आशीष वार्ष्णेय,, टिकू राना, आशीष सेंगर, भानु वार्ष्णेय, संदीप मित्तल , संदीप वार्ष्णेय, केशव लाल अरोरा, राजकुमार अग्रवाल, अजय वार्ष्णेय, बाल रिषी यादव, राहुल यादव, चेतन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल , सुनीत आर्य,तरूण पंकज, राहुल गुप्ता, कुलीप वशिष्ठ, अमित बंसल, मनोज टालीवाल,उद्धव कृष्ण शर्मा, दीपेश अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page