Breaking News
पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने लाल डिग्गी क्षेत्र का किया निरीक्षण, मौके पर जाकर देखा नाला सफाई कार्य ,दिये निर्देश

हाथरस। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने लाल डिग्गी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर जाकर नाला सफाई कार्य को बारीकी से देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पालिका अध्यक्ष ने मौके पर कार्यरत सफाई मित्रों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की तथा सफाई अभियान को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं तेज गति से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि नालों से निकाली गई सिल्ट (कीचड़) को तत्काल हटाया जाए, ताकि वह पुनः नालों में न पहुंच सके और सफाई कार्य का उद्देश्य प्रभावित न हो।


श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर की स्वच्छता एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था बनाए रखना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी छोटे-बड़े नालों की नियमित सफाई कराई जा रही है तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे नागरिकों को जलभराव एवं अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ नगर के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सफाई निरीक्षक, स्थानीय सभासद एवं नगर पालिका के विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page