Breaking News
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहपऊ का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने किया औचक निरीक्षण

हाथरस । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहपऊ का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, मातृत्व दिवस कार्यक्रम, टीकाकरण व्यवस्था, प्रसव कक्ष और लैब सेवाओं का जायजा लिया गया। अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहपऊ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंकुश सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद पाए गए। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के अवकाश संबंधी प्रार्थना पत्र की भी जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर आयोजित मातृत्व दिवस कार्यक्रम का अनुश्रवण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के समय तक 36 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी थी। साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं भी संतोषजनक मिलीं।

सीएमओ ने कोल्ड चैन कक्ष का निरीक्षण कर उपलब्ध वैक्सीन की जानकारी ली। वहीं प्रसव कक्ष में वारमर और फोटोथेरिपी मशीनें क्रियाशील अवस्था में मिलीं। स्टाफ नर्स ने बताया कि केन्द्र पर प्रतिमाह लगभग 60 से 70 प्रसव कराए जाते हैं। महिला वार्ड में गर्भवती महिलाओं को आयरन सूक्रोज के इंजेक्शन लगाए जाते भी पाए गए।

लैब कक्ष के निरीक्षण के दौरान लैब तकनीशियन मौजूद मिले। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में जांचें की जाती हैं और आज निरीक्षण के दिन 400 से अधिक जांचें की जा चुकी थीं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को इसी प्रकार प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page