Breaking News
विहिप-बजरंग दल हाथरस ने गोवर्धन में लगाया विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर, ​हजारों श्रद्धालुओं ने उठाया मुफ्त स्वास्थ्य लाभ, वितरित की गईं दवाइयां

ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री राजेश जी और प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल जी ने किया शुभारंभ
​मथुरा/हाथरस। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल, हाथरस (ब्रज प्रांत) के तत्वावधान में अधिक मास के पावन अवसर पर एक अनुकरणीय सेवा कार्य देखने को मिला। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर स्थित ‘हरियाणा वालों की धर्मशाला’ (गोविंद कुंड के सामने, पोल नंबर-126, आन्यौर) में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप (चिकित्सा शिविर) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य परिक्रमा कर रहे भक्तों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं एवं मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराना था।


​​इस पुनीत सेवा कार्य का विधिवत शुभारंभ ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री आदरणीय राजेश जी एवं प्रांत अध्यक्ष आदरणीय कन्हैया लाल अग्रवाल जी एवं उमाकांत जी विभाग संगठन मंत्री के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि विहिप और बजरंग दल सदैव राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण के लिए संकल्पित हैं।
​​शिविर में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शाम से लेकर देर रात तक अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। डॉक्टरों ने परिक्रमार्थियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित कीं। सेवा देने वाले मुख्य चिकित्सकों में निम्नलिखित नाम शामिल रहे:


​डॉ. प्रवीण शर्मा (एमबीबीएस, एमएस),डॉ. रूबी शर्मा (एमबीबीएस, डीएनबी),डॉ. वीरेश कुमारी चौहान (एमडी),डॉ. भूदेव शर्मा (बीएएमएस),डॉ. मोहित अग्निहोत्री (एमपीटी ऑर्थो – फिजियोथेरेपिस्ट),डॉ. नवनीत अग्रवाल (बीडीएस, इंप्लांटॉलॉजिस्ट – दंत रोग विशेषज्ञ)इस कैंप में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। गोवर्धन की लंबी परिक्रमा के कारण पैरों के छालों, अत्यधिक थकान, बदन दर्द और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित भक्तों के लिए यह शिविर एक बड़ा संबल और मददगार साबित हुआ। फिजियोथेरेपी और हड्डी से जुड़ी समस्याओं के लिए डॉ. मोहित अग्निहोत्री की टीम ने परिक्रमार्थियों को तुरंत राहत पहुंचाई।​कार्यक्रम के समापन पर विश्व हिंदू परिषद, हाथरस (ब्रज प्रांत) के जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग ने शिविर में आए सभी चिकित्सकों, निष्ठावान कार्यकर्ताओं और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का दिल से आभार व्यक्त किया। संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दोहराया कि “सेवा ही संगठन का धर्म है” और विहिप-बजरंग दल भविष्य में भी समाज, संस्कृति और श्रद्धालुओं के कल्याण के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर और बड़े स्तर पर जारी रखेगा।
​इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला सह मंत्री अमरदीप, विजय गुप्ता हेमंत कौशल, अभिषेक शर्मा, नैतिक शर्मा, चेतन यादव हिमांशु वर्मा सहित संगठन के दर्जनों समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुस्तैद रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page