पूर्व सभासद निशान्त उपाध्याय के प्रयासों से अमृत पाइपलाइन लीकेज की समस्या का हुआ समाधान, लोगों ने ली राहत की सांस
हाथरस। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 स्थित नवल नगर की एक गली में पिछले कई महीनों से अमृत पाइपलाइन में गंभीर लीकेज के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई थी। इस समस्या से क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
क्षेत्र के पूर्व सभासद सुनील चौबे एवं स्वयंसेवक राधा माधव शर्मा एडवोकेट बाली गली की लीकेज की समस्या का पूर्व सभासद निशांत उपाध्याय ने संज्ञान लिया और नगर पालिका परिषद हाथरस के अधिशासी अधिकारी (ईओ) रोहित सिंह से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।

नगर पालिका द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए अमृत पाइपलाइन के लीकेज को ठीक कराया गया, जिससे लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का निस्तारण हो गया। समस्या के समाधान के बाद वार्ड संख्या 34 नवल नगर के लोगों ने राहत की सांस ली और पूर्व सभासद निशांत उपाध्याय का आभार व्यक्त किया।

