Breaking News
पुरुषोत्तम मास में ब्रहमाकुमारी बहनों का किया गया सम्मान

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र की संचालिका बीके शांता बहिन जी के सानिध्य एवं हसायन की बी के उमा बहन के संयोजकत्व में लोटस हाऊस केन्द्र पर ब्रहमाकुमारी बहनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
यह आयोजन श्याम वार्ष्णेय सारी खबर उसने एवं मोनिका वार्ष्णेय के द्वारा आयोजित किया गया।
सभी बहनों को पत्र पुष्प एवं सम्मान भेंट दी गई। इनमें बी के शांता बहन जी, बी के हेमलता दीदी जी, बी के मीना, बी के दुर्गेश बहिन बीके नीतू बहन, बीके श्वेता बहन, बीके उमा बहन, बीके बहन, बी के लवली बहिन, मोनिका बहिन, सृष्टि बहिन आदि शामिल थीं।
सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र की संचालिका बीके शांता बहन जी ने कहा कि यह पुरुषोत्तम मास कल्याणकारी पुरुषोत्तम संगम युग की यादगार है। कलयुग के अंत और सतयुग के आदि के बीच के संगम युग पर यह पुरुषोत्तम संगम युग होता है। यह साधना का युग तपस्या का युग है। यह से श्री नारायण और नारी से श्री लक्ष्मी बनने का युग है। परमपिता परमात्मा शिवा स्वयं धरा पर जब अवतरित होते हैं तब इस युग का पदार्पण होता है।
बी के उमा बहन ने वार्ष्णेय परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्रह्मा भोजन का भी आयोजन किया गया।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page