Breaking News
मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों का किया अवलोकन

हाथरस । मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि प्रदर्शन के रूप में हाईटेक नर्सरी में कमल के फूलों के उत्पादन हेतु बीजों का रोपण कराया गया है। साथ ही पॉलीहाउस में तालाबों में रोपित किए जाने के लिए कमल की पौध तैयार की जा रही है। बताया गया कि रति का नगला रहीम स्वयं सहायता समूह द्वारा लगभग 2000 कमल के पौधे तैयार कराए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने पौध उत्पादन की प्रगति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा तैयार की जा रही पौधों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में इन पौधों को कंचना सरोवर सहित अन्य सरोवरों में रोपित कराया जाएगा, जिससे जलाशयों की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के समय कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अपने समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page