Breaking News
ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

हाथरस। विकास खण्ड सिकंद्राराऊ में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक एवं, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी श्री शुबेन्दु गोपाल की अध्यक्षता में किया गया जिसमें उनके द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुये योजना का लाभ आम जन-मानस तक पहुॅचाने हेतु कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरित किया।
साथ ही सभी योजनाओ को बालकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुये अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
महिला कल्याण विभाग से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी दीपक चौहान द्वारा बैठक में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य रूप से ग्राम बाल ‌ कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक के बारे में अवगत कराते हुये समय से बैठक कराकर उसकी कार्यवृत्ति उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, दत्तक ग्रहण योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, वन स्टॉप सेन्टर, बाल विवाह अधिनियम 2006 की अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका एवं 21 वर्ष से कम उम्र के बालक का विवाह न कराये जाने की अपील कर जागरूक किया गया तथा बाल विवाह होने के कारण एवं उसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत रूप से जानकरी देते हुए कहा सामाजिक कुरीतियां, आर्थिक स्थिति, प्रथाएं एवं परम्पराओं के कारण बाल विवाह कर दिया जाता है। जिसके कारण बालिकाओं को शक्ति, परिपक्वता न होने के कारण घरेलू हिंसा, शिक्षा से वंचित हो जाना, गम्भीर बीमारी से ग्रसित होना तथा मातृत्व सम्बन्धित एवं शिशु मृत्यु की दर भी बढ़ जाती हैं। बाल विवाह की जानकारी होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 (24 Hours Toll Free) महिला हेल्पलाइन नम्बर -181 (24 Hours Toll Free) पर सूचित करने के साथ ही पास के पुलिस थाने में अथवा 112- इमरजेंसी नम्बर पर सूचना दिये जाने को जागरूक किया गया। उन्होने यह भी बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा-9 एवं 10 के अन्तर्गत बाल विवाह सम्पादित किये जाने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना अथवा 2 वर्ष तक की सजा हो सकती है।
बाल विकास विभाग से उपस्थित सुपरवाइज़र द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के साथ विभागीय योजना के बारे में में विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक मे उपस्थित , चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकुल कुमार, सौरभ कुमार सैनी, बेसिक शिक्षा विभाग से संदीप सिंह आउटरीच कार्यकर्ता कैलाश चंद्र कुशवाह, एवं विकास खण्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उपस्थिति रहीं।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page