Breaking News
हाथरस में बाल विकास परियोजना अधिकारी के खिलाफ शिकायतों की जांच के आदेश , उपनिदेशक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से मांगी थी 25 जून तक जांच आख्या

हाथरस। निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने बाल विकास मुरसान में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) स्तुति वर्मा के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच के आदेश 19 जून 2025 को जारी किए थे। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी हाथरस को पत्र भेजकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समयावधि में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन उक्त प्रकरण में 11 माह बाद भी जांच जारी है।
19 जून 2025 को जारी पत्र के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास एवँ पुष्टाहार के निदेशक को पत्र भेजकर सीडीपीओ स्तुति वर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते है। पत्र द्वारा लगाए गए आरोपों में कहा गया है कि गरीब, गर्भवती एवं कुपोषित बच्चों के लिए आने वाले पोषाहार वितरण में अनियमितताएं की जाती हैं तथा कर्मचारियों पर कथित रूप से आर्थिक दबाव बनाया जाता है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों से विभागीय कार्यों के अतिरिक्त निजी कार्य कराए जाते हैं और विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी दी जाती है।


इसके अलावा शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी पिछले छह से सात वर्षों से जनपद में तैनात हैं और लगातार स्थानांतरण रुकवाने का प्रयास करती रही हैं।
निदेशालय द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि शिकायत में उल्लिखित सभी बिंदुओं की जांच कर विभागीय नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करते हुए 25 जून 2025 तक विस्तृत जांच आख्या उपलब्ध कराई जाए। लेकिन उक्त मामले में निर्धारित समय मे आख्या उपलब्ध नही कराई गई और फिलहाल जांच जारी होने की बात कही जा रही है।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page