Breaking News
सन्डे हो या मंडे नशे को मरो डंडे ,ब्रह्मा कुमारियों तथा ब्रम्हा वत्स भाईयों ने प्रभात फेरी निकाल कर नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल विंग  एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग  के संयुक्त प्रयास   द्वारा मेरा भारत नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अलीगढ रोड स्थित  आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र द्वारा  बी के शांता दीदी के सानिध्य मैं  प्रातः कालीन प्रभात फेरी निकाली गई
जिसमें ब्रह्मा कुमारिया तथा ब्रम्हा वत्स  भाई स्लोगेन हाथ मै लेकर  नारे ^ सन्डे हो या मंडे नशे को मरो डंडे , ढाई इंच की बीडी है यही मोट की सीढ़ी है , एक दो एक दो बीडी पीना छोड़ दो आदि लगाते हुए चल रहे थे|
यह प्रभात फेरी आनंदपुरी कॉलोनी से आरंभ होकर के विनोद विहार कॉलोनी चमन विहार होते हुए आनंदपुरी कॉलोनी पर पहुंची।
इसके अलावा हाथरस रेलवे स्टेशन सिटी पर 31 में अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ स्टेशन मास्टर विनय कुमार सहयोगी  मुकेश कुमार ने किया इस अवसर पर एस आई सतवीर सिंह थाना जीआरपी हाथरस आदि मौजूद थे। इस अवसर पर दुर्गेश दीदी ,बीके उमा बहन ,बीके कोमल  बहन बीके पूजा बीके वंदना बहन सृष्टि । पूजा बहिन अस्मिता हिमांशी , यतेंद्र भाई इंद्रपाल भाई गजेंद्र भाई  राकेश अग्रवाल , संध्या अग्रवाल, , राजू अग्रवाल, अरविन्द गुप्ता , केशव देव, दाउदयाल अग्रवाल, सरोज , ओमवती,  नानक चंद, सहित दर्जनों  मौजूद थे

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page