Breaking News
डॉ. वेद प्रकाश होंगे हाथरस के नए मुख्य चिकित्साधिकारी

हाथरस। उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हाथरस के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजीव रॉय का स्थानांतरण कर दिया है। उनकी जगह डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस का नया मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश वर्तमान में मुख्य चिकित्साधिकारी, हापुड़ के पद पर कार्यरत थे। उन्हें तत्काल प्रभाव से हाथरस में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, डॉ. राजीव रॉय के स्थानांतरण के संबंध में भी शासन स्तर से आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में हुए इस बदलाव को जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
डॉ. वेद प्रकाश के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी उनके नेतृत्व में होगी।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page