Breaking News
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कल करेंगे ठाकुर मलखान सिंह प्रतिमा का अनावरण

हाथरस। जिला प्रोटोकॉल एवं संपर्क अधिकारी, हाथरस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के मा० पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह जी दिनांक 29 मई 2026 को जनपद हाथरस के भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा० मंत्री जी प्रातः 10:30 बजे कैलोरा चौराहा स्थित ठाकुर मलखान सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके उपरांत वह जनपद में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अलीगढ़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के पश्चात मा० मंत्री जी मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता भी करेंगे।
इसके बाद मा० मंत्री जी बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, सलेमपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page