भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा शीतल जल सेवा” का किया गया भव्य शुभारंभ
हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा
ने भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित में “शीतल जल सेवा” का भव्य शुभारंभ किया गया!
इस पुनीत कार्य का उद्घाटन समारोह में शाखा के सेवा गतिविधी के सदस्यों द्वारा ठंडा मिल्क रोज. बांटा गया और शीतल जल सेवा का उद्घाटन किया गया ।
अध्यक्ष कमलेश जैन ने बताया कि यह सेवा अधिक मास के अवसर पर प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक गोपाल ड्रेसेस के सामने, किला गेट, हाथरस पर रहेगी।
उनहोने आग्रह किया कि कृपया प्रतिदिन पधारकर सेवा कार्य का हिस्सा बनें आपकी उपस्थिति हमारे सेवा संकल्प को और मजबूत करेगी।
इस अवसर पर शाखा के माग॔ दश॔क विजय कृष्ण अग्रवाल, मनोज अग्रवाल Gst, कमलेश जैन, देवेंद्र वाष्णैय, मनोज राया वाले, कृष्ण कुमार अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, आनंद गोयल, अंकुल जैन, विशाल वाष्णैय, जस मित्तल, सीमा वाष्णैय, उषा जैन, रुचि अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

