Breaking News
युवा तकनीकी का सही उपयोग करें तो जल्द बनेगा विकसित भारत – डॉ. पुष्पेंद्र सिंह

हाथरस। सासनी विज्ञान क्लब ने उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विमलेश सिंह ने की मुख्य अतिथि विवेश सेंगर एकेडमिक रिसोर्स पर्सन सासनी रहे। मुख्य वक्ता सुभाष चंद्र रहे।
सोमवार को अयोजित कार्रक्रम में समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि हम सन 1999 से हर वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाते आ रहे हैं। यह दिवस हम सन 1998 में आज ही के दिन हुए सफल परमाणु परीक्षण की स्मृति में मनाते हैं। आज ही के दिन हंस एवं त्रिशूल मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया था। 11 मई भारत के वैज्ञानिक आत्मविश्वास और तकनीकी शक्ति का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि विज्ञान और तकनीक केवल मशीनें नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। विवेश सेंगर ने कहां कि पोखरण परमाणु परीक्षण, चंद्रयान, मंगलयान, डिजिटल इंडिया, न्च्प् और ।प् जैसी उपलब्धियों ने भारत को विश्व मंच पर मजबूत पहचान दिलाई है। सुभाष चंद्र ने बताया आज स्मार्ट क्लास, ऑनलाइन शिक्षा, वर्चुअल लैब और। आधारित शिक्षण ने सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बना दिया है। विमलेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि नवाचारकर्ता बनना चाहिए। छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान खोजने की आदत ही बड़े आविष्कारों का आधार बनती है। नेहा ओझा ने कहा कि सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, जल संरक्षण तकनीक और कचरा प्रबंधन जैसे प्रयास सतत विकास के लिए आवश्यक हैं। प्रीति सेंगर ने बताया तकनीक अब गाँवों तक पहुँच चुकी है। ज्योति सेंगर ने कहा कि किसान मौसम, बीज, सिंचाई और बाजार की जानकारी मोबाइल से प्राप्त कर रहे हैं। अंत में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें हर्ष, रश्मि, हर्षित, वंश, रिजवाना, अमृता, मोहित, विमल आदि विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रानी शशि दिवाकर के मार्गदर्शन में संविलियन विद्यालय मलेशिया धनौरा अमरोहा उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ तेलंगाना आंध्र प्रदेश दिल्ली के सैकड़ो बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भुवनेश प्रताप सिंह का सराहनीय तकनीकी सहयोग रहा।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page