जन सहयोग कल्याण समिति ने राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की मनाई जयंती ,भाई चारे को बढ़ाने का दिया संदेश
हाथरस। जन सहयोग कल्याण समिति द्वारा गली द्वारकाधीश दिल्ली वाला मोहल्ला में राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतुल शर्मा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त सारस्वत उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर तथा महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया और जन सहयोग कल्याण समिति द्वारा महाराणा प्रताप की विशाल शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया का माला पटका व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया और सभी ने भाई चारे को बढ़ाने का संदेश दिया कार्यक्रम में उपस्थित अतुल शर्मा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त सारस्वत उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह गहलोत उपाध्यक्ष माधव चौहान अमर सिंह सुनील वंश चौहान बॉबी अमित चौहान आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और संस्था आगे भी अच्छे अच्छे कार्य करती रहेगी।अन्य खबरें पढ़ने के लिये लॉगिंग करें- bhavyaprabhat.in
समाचार एवँ विज्ञापन के लिये संपर्क करें – आशीष सेंगर9319426268

