Breaking News
योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन, गुरुजनों का हुआ सम्मान

हाथरस। बालाजी महाराज मंदिर, नया मिल कैंपस में आयोजित 15 दिवसीय नि:शुल्क सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित समस्त सम्मानित गुरुजनों का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
समारोह के दौरान आयोजकों द्वारा गुरुजनों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और समाज में योग जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने शिविर में प्राप्त ज्ञान और अनुभव को समाज के बीच पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रवक्ता एवं संघ सह जिला योग प्रमुख राजेश वार्ष्णेय ने सभी गुरुजनों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर योग के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल स्वास्थ्य और योगमय जीवन की कामना के साथ हुआ।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page