बिना किसी भय या पक्षपात के एकजुटता के साथ पत्रकारिता को आगे बढ़ायें :उमाशंकर जैन ,प्रेस क्लब ऑफ हाथरस ने मनाया विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
हाथरस। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकारों को सुरक्षा को लेकर चिंतन किया गया। पत्रकारों को बिना किसी भय या पक्षपात के एकजुटता के साथ पत्रकारिता को आगे बढ़ाने की बात कही।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस की चिंतन बैठक रामलीला ग्राउंड स्थिति जिला कार्यालय पर क्लब के अध्यक्ष उमाशंकर जैन की अध्यक्षता में हुई।
प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने अभी को प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई द्वत्व हुये कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अहम है। पत्रकार निष्पक्षता के साथ समाज को दिशा एव दशा की वास्तविकता से परिचित करता है। लेकिन निष्पक्षता के कारण ही वह असुरक्षित रहता है। प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा को बढ़ावा देना के उद्देश्य से ही प्रति वर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पत्रकारों पर उत्पीड़न के मामलों में व्रद्धि हुई है। यह चिन्ताजनक है। उन्होंने कहा कि सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिये विशेष कानून लाना चहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को बिना किसी भय या पक्षपात के एकजुटता के साथ पत्रकारिता को आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर क्लब के जिला उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार ,जिला उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता ,महामंत्री राजदीप तोमर , कोषाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र ,मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर ,जिला मंत्री राहुल शर्मा , ऑडिटर जिनेन्द्र जैन ,सदस्य उमाकांत बॉबी , पुलकित जैन ,शैलेंद्र कुमार , मोनू मौजूद रहे।

