ब्रजभूमि मांस मदिरा मुक्त हेतु निकलने वाली पदयात्रा का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी ने किया भव्य स्वागत
हाथरस। ब्रजभूमि को मांस-मदिरा मुक्त करने के संकल्प के साथ, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा वृंदावन से मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ तक 21,000 ब्रजवासियों के हस्ताक्षरों को लेकर पदयात्रा की जा रही है। इस पावन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल जी ने कहा कि यह यात्रा युवाओं एवं सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने मांग की कि ब्रजभूमि 84 कोस क्षेत्र को मांस एवं मदिरा प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी यात्रियों एवं धर्म रक्षकों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए प्रभु श्री रामचंद्र जी से यात्रा की सफलता की कामना की।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद हाथरस के जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी जी, चेतन यादव जिला सोशल मीडिया प्रमुख, अमित कुशवाह जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, नवीन वर्मा नगर गौ रक्षा प्रमुख भी उपस्थित रहे।
यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल धर्म रक्षक: श्री बवंडर बाबा,योगी राजपूत (गौ सेवक, मथुरा) ,जग्गा कर्मयोगी (वृंदावन) , अमित जी (धर्म प्रचार-प्रसार प्रमुख, प्रखंड गोवर्धन, विश्व हिंदू परिषद) सतनाम जी , अनुज राजपूत जी ,हर्षित जी

