Breaking News
तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने महिला को मारी टक्कर, मौत

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार मैक्स पिकअप वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार चमन विहार निवासी 55 वर्षीय प्रेमलता पत्नी विजय बहादुर सिंह, सुबह अपनी चाय की दुकान खोलने जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक मैक्स पिकअप गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page